Salman Khan Sikandar Day 1 Collection: सलमान खान की 'सिकंदर' ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी, पर ओपनिंग उम्मीद से कम रही। जानें पहले दिन की कमाई का हाल।

Salman Khan Movie Box Office Latest Update: सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली है। लेकिन यह फिल्म वह स्टार्टिंग नहीं कर सकी है, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। फिल्म पहले दिन के कलेक्शन के मामले में 2025 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर 'छावा' को पछाड़ने से चूक गई है। आंकड़े यही इशारा कर रहे हैं। विक्की कौशल स्टारर 'छावा' ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस 33.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Sikandar की पहले दिन की कमाई कितनी रही?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो 'सिकंदर' ने पहले दिन 30.06 करोड़ रुपए की कमाई की है। माना जा रहा था कि सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म की पहले दिन की कमाई बंपर हो सकती है और यह इस साल की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। फिल्म की माउथ पब्लिसिटी भी पॉजिटिव नहीं है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस फिल्म के कलेक्शन में बहुत ज्यादा बढ़त की उम्मीद कम ही लग रही है।

2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनेगी 'सिकंदर'

'सिकंदर' के आंकड़े देखने के बाद यह स्पष्ट है कि यह 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन गई है। टॉप 5 की लिस्ट नं. 1 पर विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर 'छावा' है, जिसने 33.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस लिस्ट में 'सिकंदर' के बाद अक्षय कुमार स्टारर 'स्काई फोर्स', राम चरण स्टारर 'गेम चेंजर' (हिंदी वर्जन) और शाहिद कपूर स्टारर 'देवा' हैं, जिनकी पहले दिन की कमाई क्रमशः 15.30 करोड़ रुपए, 6.75 करोड़ रुपए और 5.78 करोड़ रुपए रही थी।

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का बजट

'सिकंदर' के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं। उन्होंने नाडियावाला ग्रैंडसन के बैनर तले कथिततौर पर 200 करोड़ रुपए में इस फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा सत्यराज, काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर, शरमन जोशी और अंजनी धवन की भी अहम् भूमिका है।