- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Sisters Day 2025: क्या करती हैं बॉलीवुड स्टार्स की वो 10 बहनें, जो लाइमलाइट से रहती हैं दूर
Sisters Day 2025: क्या करती हैं बॉलीवुड स्टार्स की वो 10 बहनें, जो लाइमलाइट से रहती हैं दूर
एंटरटेनमेंट डेस्क. दुनियाभर में बहनों को समर्पित दिन सिस्टर डे मनाया जा रहा है। बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं, जिनकी बहनों को कम ही लोग जानते होंगे। Sister Day 2025 के मौके पर जानिए ऐसी ही 10 बहनों के बारे में...

1. अनीशा पादुकोण
अनीशा बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की छोटी बहन हैं। दीपिका ने जहां फिल्मों में अपनी एक्टिंग के जरिए पहचान बनाई है तो अनीशा प्रोफेशनल गोल्फर हैं। वे लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और खास मौकों पर ही मीडिया के सामने आती हैं।
2. रितिका भवनानी
रणवीर सिंह बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। लेकिन उनकी बहन रितिका भवनानी के बारे में कम लोग जानते हैं। लाइमलाइट से दूर रहने वाली रितिका अपनी भाभी दीपिका पादुकोण के साथ खास बॉन्डिंग रखती हैं।
3.शाहीन भट्ट
आलिया भट्ट की छोटी बहन शाहीन भट्ट को कम लोग ही जानते हैं। वे खूबसूरत हैं और एक्ट्रेस बन सकती थीं। लेकिन उन्होंने आलिया के उलट पर्दे के पीछे की दुनिया चुनी। शाहीन पेशे से राइटर हैं और स्क्रिप्ट राइटिंग में हाथ आजमाती हैं।
4. कृतिका तिवारी
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के बड़े स्टार्स में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कई शानदार फ़िल्में दी। लेकिन उनकी बहन कृतिका तिवारी लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वे पेशे से डॉक्टर हैं।
5.सबा पटौदी
सैफ अली खान की एक बहन सोहा अली खान को दुनिया जानती है, क्योंकि वे एक्ट्रेस हैं। लेकिन उनकी दूसरी बहन सबा अली खान के बारे में कम लोगों को पता है। सबा ज्वैलरी डिजाइनर हैं। इसके अलावा वे भोपाल के औकाफ-ए-शाही की मुतावली यानी ट्रस्टी भी हैं।
6.प्रतीका राव
‘विवाह’ जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ने वाली अमृता राव की छोटी बहन प्रतीका राव भी एक्ट्रेस हैं। हालांकि, वे टीवी पर काम करती हैं। उन्होंने 'बेइंतहा' और 'लाल इश्क' जैसे टीवी शोज में काम किया है।
7.कृष्णा श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा भाई की तरह फिल्मों में एक्टिंग नहीं करती हैं, बल्कि वे प्रोफेशनल बास्केटबॉल प्लेयर हैं। वे अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।
8. समीक्षा पेडणेकर
भूमि पेडणेकर की छोटी बहन समीक्षा खूबसूरती में उन पर भारी पड़ती हैं। भूमि जहां एक्ट्रेस हैं तो वहीं समीक्षा पेशे से लॉयर और एंटरप्रेन्योर हैं। उन्हें अक्सर अपनी बहन के साथ पार्टियों में देखा जाता है।
9. सुनैना रोशन
ऋतिक रोशन 2000 के दशक के सबसे पॉपुलर एक्टर हैं। उनकी गिनती सुपरस्टार्स में होती हैं। हालांकि, उनकी बहन सुनैना रोशन उतनी ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वे पेशे से फिल्म प्रोड्यूसर हैं।
10. शहनाज़ लालारुख खान
शाहरुख़ खान को बॉलीवुड का किंग ऑफ़ रोमांस कहा जाता है। वे सुपरस्टार हैं और दुनियाभर में उनकी फैन फॉलोइंग है। लेकिन उनकी बड़ी बहन शहनाज़ लालारुख खान लाइमलाइट से दूर रहती हैं। शाहरुख़ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी बहन ने ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है और वे उनसे ज्यादा स्मार्ट हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

