Ajay Devgn की Son of Sardaar 2 (सन ऑफ सरदार 2) मुंबई बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन कुल कलेक्शन 30.85 करोड़ रहा। फिल्म ने औसत प्रदर्शन किया और 6 अगस्त को अनुमानित 1.07 करोड़ की कमाई की। दर्शकों को कहानी मिक्स्ड लगी, रन धीमा रहा।

Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 6: सन ऑफ़ सरदार 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 5 दिनों में ऐवरेज से कम प्रदर्शन किया है। इसने भारत में अनुमानित ₹29.85 करोड़ की कमाई की। यहां अजय देवगऩ की मूवी का छठे दिन काबॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी शेयर की जा रही है। फिलहाल, इस फिल्म ने 6 अगस्त को भारत में लगभग 1.07 करोड़ की कमाई की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सन ऑफ़ सरदार 2 की स्टोरी

विजय कुमार अरोड़ा द्वारा निर्देशित मृणाल ठाकुर की "सन ऑफ़ सरदार 2" 2012 की एक्शन-कॉमेडी हिट फिल्म का सीक्वल है। इसकी कहानी जस्सी (अजय देवगन) की है, जो अपनी पत्नी से सुलह करने स्कॉटलैंड जाता है, लेकिन यहां आकर अजीबोगरीब हालात में फंस जाता है। वो यहां के स्ट्रगल और एक सिख शादी के झमेले में फंस जाता है। अब, उसे पूरा एहतियात बरतते हुए इस भंवर से खद निकलना है, वहीं यहां फंसे हुए लोगों की मदद करते हुए उन्हें बंधन से निकालना है। इसके अलावा उसे अपनी शादी भी बचाना है।

सन ऑफ़ सरदार 2 की ऑक्यूपेंसी और ओव्हर ऑल रिपोर्ट

बुधवार, 6 अगस्त 2025 को सन ऑफ़ सरदार 2 की हिंदी में कुल 8.11% ऑक्यूपेंसी रही।सुबह के शो: 5.43%, दोपहर के शो: 9.32% तो शाम के शो: 9.59% सीटें भरी देखी गईं। वहीं रात के शो का आंकड़ा 7 अगस्त की रात तक आ सकता है। बता दें कि सन ऑफ सरदार 2 ने अपने पहले दिन 7.25 करोड़ की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर कमजोर शुरुआत की। इसके बाद दूसरे और तीसरे दिन 8.25 करोड़ और 9.25 करोड़ की कमाई हुई । चौथे दिन कमाई में तेज गिरावट आई और मूवी ने सिर्फ 2.35 करोड़ ही कमाए। पांचवें दिन थोड़ा सुधार हुआ और फिल्म ने 2.75 करोड़ की कमाई की। हालांकि छठे दिन तो इसका कलेक्शऩ आधे से भी ज्यादा कम दिख रहा है। अब तक ( रात 10 बजे तक) मूवी ने 1.07 करोड़ की कमाई की। कुल मिलाकर पहले छह दिनों में ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने लगभग ₹ 31.07 Cr का कलेक्शन किया, जो इसके बड़े बजट के हिसाब से बहुत कम माना जा रहा है। फिलहाल इसे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फिल्म माना जा रहा है। यह फिल्म सैयारा के आगे फुस्सी बम साबित हुई है।