बॉलीवुड अभिनेत्री सोनक्षी सिन्हा ने अपने बांद्रा स्थित आलीशान घर को 25 करोड़ रुपए में बिक्री के लिए रखा है। सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी और जहीर इकबाल ने कुछ महीने पहले धूमधाम से शादी की थी। जहां ज्यादातर सेलेब्स पैलेस या रिजॉर्ट में शादी करते हैं, वहीं सोनक्षी ने बांद्रा स्थित अपने घर में ही शादी की थी। हालांकि, परिवार में चल रहे ड्रामे को मीडिया से दूर रखा गया था, लेकिन अब धीरे-धीरे सब कुछ सामने आ रहा है। अब सोनाक्षी का घर बिक्री के लिए रखे जाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिक रही सोनाक्षी सिन्हा घर

एक रियल एस्टेट कंपनी ने एक आलीशान घर की बिक्री के लिए एक वीडियो बनाया है। वीडियो में घर के कोने-कोने को दिखाया गया है और कुछ जगहों पर सोनाक्षी के घर होने के संकेत भी मिलते हैं। इसके अलावा, सोनाक्षी ने खुद इस वीडियो पर कमेंट किया है, जिससे यह कन्फर्म होता है कि यह वही घर है जहां उन्होंने शादी की थी।

इतनी कीमत में बिक रहा सोनाक्षी सिन्हा का घर

मुंबई के बांद्रा में स्थित यह घर लगभग 4200 वर्ग फुट में फैला हुआ है। इतनी बड़ी जगह में जहां चार-पांच बेडरूम बन सकते थे, वहां सिर्फ दो बड़े बेडरूम बनाए गए हैं। घर सी-फेसिंग है और इसमें दो बड़ी बालकनी हैं, जहां से समुंदर का नजारा बुत शानदार दिखता है। इस घर में प्राइवेट लिफ्ट और जिम सहित कई आधुनिक सुविधाएं भी मौजूद हैं। इस घर की कीमत लगभग 25 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा, घर के इंटीरियर डेकोरेशन पर 5 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि सिर्फ दो बेडरूम वाले घर के लिए इतनी कीमत बहुत ज्यादा है।

क्यों बेच रही सोनाक्षी सिन्हा अपना घर

आखिर सोनक्षी सिन्हा अपने शादी वाले घर को आखिर क्यों बेच रही हैं? कहा जा रहा है कि अलग जाति में शादी करने की वजह से घर में पहले से ही मनमुटाव चल रहा है। इसलिए नेटिजन्स कयास लगा रहे हैं कि इसी वजह से घर को बिक्री के लिए रखा गया है।