Upcoming Film Jatadhara का नया पोस्टर रिलीज, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और तेलुगु स्टार सुधीर बाबू हैं। पोस्टर में दोनों का अनोखा पौराणिक लुक दिखा। फिल्म के मेकर्स ने इसके टीजर की रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया है।

Sonakshi Sinha Upcoming Movie: पिछली बार निकिता रॉय में नज़र आईं सोनाक्षी सिन्हा की अगली फिल्म 'जटाधरा' का पोस्टर रिलीज हो गया है। यह भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित सुपरनेचुरल फिल्म है, जिसका निर्माण जी स्टूडियो और प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा ने किया है। फिल्म के पहले पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा का लुक कुछ ऐसा है कि पहली नज़र में उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। सोनाक्षी के साथ फिल्म के हीरो तेलुगु स्टार सुधीर बाबू का फर्स्ट लुक भी दर्शकों के सामने रखा गया है। दोनों ही कलाकारों को इस फिल्म में ऐसे अवतार में देखा जाएगा, जिसमें वे पहले कभी नज़र नहीं आए हैं। ''

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'जटाधरा' का टीजर कब आएगा? (Jatadhara Teaser Release Date)

'जटाधरा' का पोस्टर प्रोडक्शन कंपनी जी स्टूडियोज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में फिल्म के टीजर की रिलीज डेट का ऐलान भी किया है। कंपनी की ओर से लिखा गया है, "इंतज़ार ख़त्म हुआ। जटाधरा की पौराणिक कथाओं और दृश्यों के संगम के साक्षी बनिए। सुधीर बाबू, सोनाक्षी सिन्हा और भगवान शिव की झलक स्क्रीन पर रौनक बिखेरेगी। जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा ने एक बार फिर भारतीय सिनेमा को नई परिभाषा दी है। टीजर 8 अगस्त को आएगा। इतिहास रचा जा रहा है।"

View post on Instagram

फिल्म 'जटाधरा' कब होगी रिलीज? (Upcoming Film Jatadhara Release Date)

'जटाधरा' का निर्माण हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में हुआ है। फिल्म का निर्देशन वेंकट कल्याण और वासु मुम्मादी ने किया है। वेंकट कल्याण ने इसकी कहानी भी लिखी है। पहले यह फिल्म 2025 में महाशिवरात्रि के मौके पर रिलीज की जानी थी। लेकिन किसी वजह से इसे पोस्टपोन किया गया। अभी तक इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि 8 अगस्त को टीजर की रिलीज के साथ ही दर्शकों को पता चल जाएगा कि यह फिल्म कब आएगी। इस फिल्म को पैन इंडिया रिलीज किया जाएगा।

'जटाधरा' से प्रोडक्शन में लौट रहीं प्रेरणा अरोड़ा

प्रेरणा अरोड़ा 'जटाधरा' से प्रोडक्शन में वापसी कर रही हैं। उन्होंने पहले 'रुस्तम', 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा', 'पैडमैन', 'परी' और 'परमाणु : द स्टोरी ऑफ़ पोखरण' को प्रोड्यूस किया है। 2018 में आई 'परमाणु' उनकी लास्ट प्रोड्यूज्ड फिल्म थी।