Sonam Kapoor के अफेयर की लंबी है लिस्ट, 2 नाम देख चकरा जाएगा माथा
Sonam Kapoor Birthday: सोनम कपूर 40 साल की हो गई हैं। 1985 में अनिल कपूर के जन्मी सोनम का करियर खास नहीं रहा है। उनकी कुछ ही फिल्में हिट रही। वहीं, वे फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर के लिए पॉपुलर रही है।

40 साल की सोनम कपूर शादीशुदा और एक बेटे की मां है। हालांकि, शादी से पहले उनके अफेयर्स के किस्से बी-टाउन की सुर्खियां रहे हैं। आइए, जानते किन-किन के साथ रहा सोनम का अफेयर।
1. सोनम कपूर और रणबीर कपूर ने बॉलीवुड में फिल्म सावरियां से साथ में कदम रखा था। इस फिल्म के बाद दोनों के अफेयर के खूब चर्चे हुए थे। हालांकि, बाद में ब्रेकअप हो गया था।
2. रणबीर कपूर से अलग होने के बाद सोनम कपूर की जिंदगी में साहीर बेरी नाम के एक मॅाडल की एंट्री हुई। दोनों ने एक-दूसरे को सालभर डेट किया और सोनम ने इनसे भी ब्रेकअप कर लिया था।
3. सोनम कपूर ने डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा को भी डेट किया है। दोनों के अफेयर की खबरों ने फैन्स में खलबली मचा दी थी। हालांकि, दोनों का ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया।
4. मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि फिल्म भाग मिल्खा भाग की शूटिंग के दौरान सोनम कपूर और फरहान अख्तर एक-दूसरे के नजदीक आ गए थे। हालांकि, कुछ वक्त दोनों अलग हो गए।
5. बताया जाता है कि सोनम कपूर एक समय शाहिद कपूर को भी डेट करती थीं। हालांकि, इस रिश्ते की सच्चाई कभी सामने नहीं आई और दोनों में से किसी ने भी अपने अफेयर को लेकर कोई बात नहीं की।
बॉलीवुड के कई स्टार्स को डेट करने के बाद आखिरकार सोनम कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी। कपल का एक बेटा है, जिसका नाम वायु है। बता दें कि शादी के बाद सोनम की 1-2 फिल्में ही रिलीज हुई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

