- Home
- Entertainment
- Bollywood
- इन 7 स्टार किड्स ने डेब्यू फिल्म से जीता फैंस का दिल, अब लिस्ट में जुड़ा इसका नाम
इन 7 स्टार किड्स ने डेब्यू फिल्म से जीता फैंस का दिल, अब लिस्ट में जुड़ा इसका नाम
आए दिन किसी न किसी बॉलीवुड स्टारकिड की फिल्म थिएटर्स में रिलीज होती है। वहीं हाल ही में अनन्या पांडे के कजिन अहान की फिल्म सैयारा आई है और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन स्टारकिड्स ने डेब्यू फिल्म से फैंस का दिल जीत लिया है।

करीना कपूर
करीना कपूर खान ने भी 2000 में आई फिल्म 'रिफ्यूजी' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म का निर्देशन जे. पी. दत्ता ने किया था। इस फिल्म से उन्हें फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था।
अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से की थी। यह फिल्म सेमी हिट थी, लेकिन उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था।
आलिया भट्ट
महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट ने साल 2012 में आई करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
वरुण धवन
वरुण धवन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 2012 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी। इस फिल्म में उन्होंने रोहन नंदा का किरदार निभाया था। उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में आई फिल्म धड़क से डेब्यू किया था। हालांकि, इस फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की थी।
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर ने साल 2007 में आई फिल्म सावरिया से डेब्यू किया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। 45 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने उस समय दुनिया भर में 39 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन इसमें लोगों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई थी।
खुशी कपूर
खुशी कपूर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 2023 में आई फिल्म आर्चीज से डेब्यू किया था। हालांकि, उस समय यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसके बाद वो लवयापा जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। हालांकि, इसने कुछ खास कमाई नहीं की थी।
अहान पांडे
साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म सैयारा से अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे ने डेब्यू किया था। इस फिल्म की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। साथ ही अहान की भी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

