Suhana Khan Faces Legal Trouble: 25 साल की सुहाना खान पापा शाहरुख खान के साथ 'किंग' फिल्म की खुशी मना ही रही थीं कि उन पर अवैध ज़मीन कब्ज़ाने का आरोप लग गया। क्या है पूरा मामला? और क्या है कानूनी पेंच? 

Suhana Khan Legal Problme: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अभी 25 साल की हैं। स्टार किड होने की वजह से ज़ाहिर है उन पर सबकी नज़र रहती है। फिल्मों से ज़्यादा सुहाना अपनी डेटिंग और रोमांस की खबरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन इसी बीच अब एक बड़ा अवैध ज़मीन मामले का आरोप सुहाना खान पर लगा है, जिससे उन्हें कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महाराष्ट्र सरकार ने अलीबाग के थाल गांव में किसानों को खेती के लिए ज़मीन दी थी। आरोप है कि सुहाना ने ये ज़मीन खरीद ली है। ऐसी ज़मीन खरीदने के लिए कलेक्टर की मंज़ूरी ज़रूरी होती है, लेकिन सुहाना ने ज़मीन खरीदने की इजाज़त नहीं ली और ना ही ज़रूरी कागज़ पूरे किए। मुंबई के कैफे परेड में रहने वाले खोटे परिवार से सुहाना ने करीब 12.91 करोड़ रुपये में ये ज़मीन खरीदी है। उन्होंने 77.46 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी भी चुकाई है। ये लेन-देन 30 मई, 2023 को स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के ज़रिए हुआ। मुंबई पुलिस के रेजिडेंट डिप्टी कमिश्नर ने इस सौदे की जांच के लिए अलीबाग तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी है।

महाराष्ट्र कृषि भूमि अधिनियम, 1961 के मुताबिक, सिर्फ़ वही व्यक्ति कृषि भूमि खरीद सकता है जो खुद किसान हो (या जिसके परिवार के पास पहले से कृषि भूमि हो)। जो किसान नहीं हैं, वो सीधे ऐसी ज़मीन नहीं खरीद सकते। अगर सरकार ने किसी किसान परिवार को सिर्फ़ खेती के लिए ज़मीन दी है, तो वो ज़मीन सीधे बेची नहीं जा सकती। इसके लिए कलेक्टर की मंज़ूरी लेना ज़रूरी है। खरीदार और विक्रेता, दोनों को तहसीलदार कलेक्टर से NOC लेनी होती है।

अब अगर सुहाना खान की आने वाली फिल्म की बात करें तो वो जल्द ही अपने पिता शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में नज़र आएंगी। ये उनकी दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले उन्होंने 'द आर्चीज़' से डेब्यू किया था। स्टार किड्स से भरी इस फिल्म को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था।