वो 3 साल जब Sunny Deol ने लगातार दी 8 Flop, 6 तो 10Cr भी नहीं कमा पाई
Sunny Deol Flop Films: सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच आपको सनी के उन 3 सालों के बारे में बताते हैं, जब लगातार उनकी 8 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुईं थीं।

बॉर्डर 2 को लेकर सनी देओल लाइमलाइट में है। फिलहाल वे इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। बॉर्डर 2 की शूटिंग इन दिनों देहरादून में चल रही है। मूवी जनवरी 2026 में रिलीज होगी।
आपको बता दें कि सनी देओल अपनी एक और फिल्म को लेकर भी लाइमलाइट में है, जिसका नाम है लाहौर 1947। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे के कारण सनी ने फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग को होल्ड पर रखा है। इसी बीच आपको सनी के उन 3 सालों के बारे में बताने जा रहे हैं जब लगातार उनकी 8 फिल्में फ्लॉप हुई थी।
सनी देओल की 2002 में 4 फिल्में रिलीज हुईं थीं। ये हैं मां तुझे सलाम (13.32 करोड़), 23 मार्च 1931 शहीद (7.60 करोड़), जानी दुश्मन (10.73 करोड़) और कर्ज द बर्डन ऑफ ट्रूथ (8.70 करोड़)। इनमें से 2 फिल्में तो 10 करोड़ भी नहीं का पाई।
2003 में सनी देओल की 3 फिल्में रिलीज हुई थी, जो सुपरफ्लॉप रही थी। ये हैं द हीरो (26.23 करोड़), जाल द ट्रैप (7.10 करोड़), खेल (6.99 करोड़)। इनमें से 2 फिल्में 10 करोड़ का बिजनेस भी नहीं कर पाई थी।
2004 में सनी देओल की फिल्म लकीर आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.80 करोड़ का कलेक्शन किया था। यानी ये फिल्म 10 करोड़ भी नहीं पाई थी।
सनी देओल की फिल्म जाट अभी बी सिनेमाघरों में चल रही है। मूवी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 88. 51 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड मूवी ने 119.24 करोड़ कमाए हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

