- Home
- Entertainment
- Bollywood
- सनी देओल की Jaat के साथ रिलीज हुईं ये 4 फिल्में, 3 साउथ की-एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर
सनी देओल की Jaat के साथ रिलीज हुईं ये 4 फिल्में, 3 साउथ की-एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर
5 Most Awaited Films Release: गुरुवार यानी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में जोरदार धमाका देखने को मिला। दरअसल, एक साथ 5 फिल्में रिलीज हुई है। इसमें सनी देओल की जाट के साथ साउथ की 3 फिल्में भी आई हैं।

गुरुवार सिनेमाघरों में धमाका करने वाला दिन है। एक तरफ जहां सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म जाट रिलीज हुई वहीं, इसके 4 चार और फिल्में भी रिलीज हुई हैं।
बता दें कि सनी देओल की जाट एक्शन पैक्ड फिल्म है, जिसकी रिलीज का फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म का पहला शो देखने के बाद फैन्स इसे ब्लॉकबस्टर बता रहें है।
सनी देओल की जाट की फिल्म जाट के डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी हैं, जो इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्य कर रहे हैं। फिल्म में रणदीप हुड्डा खूंखार विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। जाट के साथ कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हुई आइए जानते हैं..
तमिल एक्शन कॉमेडी गुड बैड अग्ली भी गुरुवार को रिलीज हुई। इसमें अजित कुमार लीड रोल में हैं। इसमें उनके साथ तृषा कृष्णन, जैकी श्रॉफ, उषा उत्थुप, सुनील, अर्जुन दास, उषा उत्थुप, राहुल देव, रघु राम और टीनू आनंद भी हैं। फिल्म का लेखन और निर्देशन आदिक रविचंद्रन ने किया है।
मलयालम क्राइम थ्रिलर बाजूका भी गुरुवार को रिलीज हुई। इसमें ममूटी और गौतम वासुदेव मेनन लीड रोल में हैं। इसका निर्देशन डीनो डेनिस ने किया है। फिल्म में शाइन टॉम चाको, नीता पिल्लई, गायथिरी अय्यर, दिव्या पिल्लई और सिद्धार्थ भारतन भी हैं।
गिप्पी ग्रेवाल द्वारा निर्देशित पंजाबी पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म अकाल भी गुरुवार को रिलीज हुई। इस फिल्म को करन जौहर ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में निमरत खैरा, गुरप्रीत घुग्गी, प्रिंस कंवलजीत सिंह, निकितिन धीर और शिंदा ग्रेवाल हैं।
बोम्मारिलु भास्कर द्वारा लिखित और निर्देशित तेलुगु क्राइम कॉमेडी जैक भी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसमें सिद्धु जोनालागड्डा, वैष्णवी चैतन्य, ब्रह्माजी और प्रकाश राज लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्माण बीवीएसएन द्वारा किया गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

