दशहरा पर बॉलीवुड-साउथ से दो फिल्में सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी और कांतारा चैप्टर 1 रिलीज हुई। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने पसंद किया, लेकिन धीरे-धीरे कांतारा चैप्टर 1 की आंधी में वरुण धवन की फिल्म उड़ गई और इसे कमाई करने मशक्कत करनी पड़ रही हैं।

डायरेक्टर शशांक खेतान और प्रोड्यूसर करन जौहर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की रिलीज को 14 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म को अब बॉक्स ऑफिस पर सर्वाइव करना मुश्किल हो रहा है। मूवी की कमाई का आंकड़ा लगातार नीचे गिर रहा है। इसी बीच इसका 14वें दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आया है और ये महज 1 करोड़ ही कमा पाई है। बता दें कि इस फिल्म को साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 से बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिल रही है, जो धुआंधार कमाई कर रही हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का कलेक्शन

2 अक्टूबर को वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिलीज हुई थी। पहले दिन फिल्म ने 9.25 करोड़ से अपना खाता खोला था। दूसरे दिन इसने 5.5 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे दिन इसका कलेक्शन 7.5 करोड़ रहा। चौथे दिन इसने 7.75 करोड़ कमाए। मूवी ने पहले सोमवार 3.25 करोड़ का बिजनेस किया था। इसने पहले वीकेंड तक 41.1 करोड़ कमा लिए थे। इसके बाद इसकी कमाई में तेजी से कमी देखने को मिली। दूसरे सोमवार यानी 12वें दिन इसने 1.25 करोड़ का कारोबार किया। 13वें दिन इसका कलेक्शन 1.5 करोड़ रहा। 14वें दिन इसने 1 करोड़ कमाए। मूवी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 54.10 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 80.30 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म को अभी 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। बता दें कि ये फिल्म वरुण की टॉप 10 इंडिया में नेट कलेक्शन करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अभी शामिल नहीं हुई है। हालांकि, जाह्नवी कपूर की ये तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई हैं। वहीं, कांतारा चैप्टर 1 ने फिल्म ने अभी तक इंडिया में 475.90 करोड़ कमा लिए हैं।

ये भी पढ़ें... 'Kantara: Chapter 1' की 14 वें दिन भी आतिशबाजी जारी, ऋषभ शेट्टी की मूवी 650CR से निकली आगे

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के बारे में

करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है। ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका बजट 80 करोड़ है। इसमें वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा , रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय लीड रोल में हैं। इस मूवी की रिलीज डेट कई बार बदली गई। पहले इसे इसी साल अप्रैल में रिलीज होना था। फिर इसे सितंबर में रिलीज करना तय किया गया और आखिरकार ये अक्टूबर में रिलीज हुई।

ये भी पढ़ें... Varun Dhawan v/s Janhvi Kapoor: बॉक्स ऑफिस पर किसका राज, किसने दी ज्यादा 100 करोड़ी मूवीज