MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • झगड़ा हो जाए तो स्वरा भास्कर को बोलता पड़ता है सॉरी! मुस्लिम घराने की बहू बन कैसी हो गई जिंदगी?

झगड़ा हो जाए तो स्वरा भास्कर को बोलता पड़ता है सॉरी! मुस्लिम घराने की बहू बन कैसी हो गई जिंदगी?

'तनु वेड्स मनु' और 'निल बटे सन्नाटा' जैसी फिल्मों से अपनी अदाकारी की छाप छोड़ चुकीं स्वरा भास्कर शादीशुदा जिंदगी एन्जॉय कर रही हैं। एक हालिया बातचीत में एक्ट्रेस ने ना सिर्फ अपनी फर्स्ट डेट, बल्कि शादी के बाद की जिंदगी के बारे में बताया।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Sep 14 2025, 10:48 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
पति फहाद अहमद से कब पहली बार मिली थीं स्वरा भास्कर?
Image Credit : Instagram

पति फहाद अहमद से कब पहली बार मिली थीं स्वरा भास्कर?

स्वरा भास्कर ने फ्री प्रेस जनरल से हुई बातचीत में बताया कि 19 दिसंबर 2019 वह तारीख है, जब वे फहाद अहमद से पहली बार मिली थीं। उनके मुताबिक़, उस रोज़ मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में CAA-NRC के खिलाफ प्रदर्शन रखा गया था। उनकी मानें तो भारत में जो राजनीतिक हालात बने हुए थे, वे उन्हें करीब ले आए। उनके मुताबिक़, ग़ालिब नाम के बिल्ली के एक बच्चे की भी इसमें अहम् भूमिका रही। स्वरा के मुताबिक़, फहाद ने ग़ालिब को रेस्क्यू किया था और उन्होंने उसे पाला। इस तरह ग़ालिब के चक्कर में दोनों एक-दूसरे के नज़दीक आ गए।

26
स्वरा भास्कर की फहाद अहमद के साथ पहली डेट
Image Credit : Instagram

स्वरा भास्कर की फहाद अहमद के साथ पहली डेट

स्वरा के मुताबिक़, फहाद और वे मुंबई में जुहू स्थित सोहो हाउस में पहली बार डेट पर गए थे। एक्ट्रेस के मुताबिक़, फहाद ने पहले उन्हें आई लव यू बोला था। स्वरा ने इस दौरान यह भी बताया कि शादी से पहले दोनों ने महज दो महीने के लिए एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, इसके तीन साल पहले से वे एक-दूसरे के दोस्त थे।

इसे भी पढ़ें : स्वरा भास्कर ने पति फहाद अहमद की दबोची गर्दन! पति-पत्नी और पंगा का वीडियो वायरल

36
शादी के लिए पहले किसने प्रोज किया था?
Image Credit : Instagram

शादी के लिए पहले किसने प्रोज किया था?

स्वरा के मुताबिक़, फहाद ने अधिकारिक तौर पर उनकी डेटिंग से पहले ही शादी की बात छेड़ दी थी। इसके बाद अक्सर उनके बीच इसे लेकर बात होती थी। उनकी मानें तो उनकी शादी को लेकर किसी ने कोई विरोध तो नहीं किया था। लेकिन उनके अचानक लिए गए इस फैसले से उनके परिवार वाले घबरा गए थे और चिंता में पड़ गए थे।

46
झगड़े के बाद पहले सॉरी कौन बोलता है?
Image Credit : Instagram

झगड़े के बाद पहले सॉरी कौन बोलता है?

स्वरा ने इस बातचीत में शादी के बाद की जिंदगी के बारे में भी बताया। उनके मुताबिक़, उनके और फहाद के बीच खूब झगड़ा होता है और दोनों बराबरी से माफ़ी मांगते हैं। लेकिन पहले माफ़ी कौन मांगता है? इस सवाल के जवाब में स्वरा ने कहा, "ज्यादातर मैं। लेकिन फहाद हमेशा मुझसे ज्यादा अपनी पॉजिशन पर पुनर्विचार करते हैं।"

56
शादी के बाद कितनी बदली स्वरा भास्कर की जिंदगी?
Image Credit : Instagram

शादी के बाद कितनी बदली स्वरा भास्कर की जिंदगी?

स्वरा ने बताया कि शादी के बाद उनकी जिंदगी बदल गई है। अब छोटे बच्चे से जुड़ी चीजों के बारे में बात करते हैं। स्वरा के मुताबिक़. गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड से पति-पत्नी बने और फिर पैरेंट्स बन गए। इसके साथ उनका रिश्ता जिम्मेदारी और कमिटमेंट्स का हो गया। वे कहती है, "असल में हमें प्यार और रोमांस का मौका नहीं मिला।"

66
कब हुई स्वरा भास्कर-फहाद फाजिल की शादी?
Image Credit : Instagram

कब हुई स्वरा भास्कर-फहाद फाजिल की शादी?

स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की शादी 16 फ़रवरी 2023 को हुई। शादी के 7 महीने बाद 23 सितम्बर 2023 को उनकी बेटी राबिया का जन्म हुआ। बता दें कि फहाद अहमद राजनेता हैं। वे समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के अध्यक्ष रह चुके हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Mardaani 3 Trailer: और खूंखार हुई रानी मुखर्जी, ट्रेलर देख रोंगटे खड़े- सुनने मिले 2 धांसू डायलॉग
Recommended image2
Mardaani 3 Trailer Release: महिला विलेन से आमने-सामने भिड़ेंगी रानी मुखर्जी
Recommended image3
मर्दानी 3 के साथ रानी मुखर्जी के करियर के 30 साल, अभिनेत्री ने लिखा भावुक नोट
Recommended image4
National Youth Day: मालामाल हैं बॉलीवुड के ये 7 स्टार किड, जानें एक-एक की संपत्ति
Recommended image5
Sanjay Dutt की वो इकलौती फिल्म जिसकी 3 बार नकल कर साउथ वालों ने छापे ताबड़तोड नोट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved