- Home
- Entertainment
- Bollywood
- तापसी पन्नू की इन 9 फिल्मों ने किया निराश, देखें उनकी डिजास्टर फिल्मों की पूरी लिस्ट
तापसी पन्नू की इन 9 फिल्मों ने किया निराश, देखें उनकी डिजास्टर फिल्मों की पूरी लिस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क. Taapsee Pannu Flop Films. तापसी पन्नू 1 अगस्त को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर में कई फ्लॉप फिल्में दी हैं। ऐसे में आइए देखते हैं उनकी महा डिजास्टर फिल्मों की पूरी लिस्ट..

रनिंग शादी
साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'रनिंग शादी' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन अमित रॉय ने किया है। इस फिल्म में तापसी पन्नू लीड रोल में थी। हालांकि, यह लोगों को कुछ खास एंटरटेन नहीं कर पाई थी।
दिल जंगली
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल जंगली' में तापसी पन्नू और साकिब सलीम मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई और कुछ खास कमाई भी नहीं कर पाई।
सूरमा
साल 2018 में आई फिल्म 'सूरमा' भारतीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की लाइफ पर बेस्ड है। इसमें दिलजीत दोसांझ और तापसी लीड रोल में थे। यह फिल्म लोगों को कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पाई।
मनमर्जियां
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'मनमर्जियां' में तापसी पन्नू के साथ विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे। इस फिल्म की कहानी लोगों को धीमी लगी थी, वहीं यह कमाई के मामले में फेल हो गई।
गेम ओवर
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'गेम ओवर' में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। यह साइकोलॉजिकल हॉरर‑थ्रिलर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई।
सांड की आंख
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'सांड की आंख' भी फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म में तापसी के साथ भूमि पेडनेकर भी अहम रोल में नजर आई थीं।
शाबाश मिठू
साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'शाबाश मिठू' एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी, लेकिन इसकी कहानी लोगों को पसंद नहीं आई।
दोबारा
साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ' दोबारा' में मुख्य भूमिका तापसी पन्नू ने निभाई है। यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी।
खेल खेल में
साल 2024 में आई फिल्म ' खेल खेल में' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी। इस फिल्म में तापसी पन्नू साथ-साथ अक्षय कुमार, फरदीन खान, वाणी कपूर, एमी विर्क, आदित्य सील और प्रज्ञा जायसवाल अहम रोल में नजर आए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

