- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Taapsee Pannu-Mathias Boe Wedding : तापसी पन्नू ही नहीं ये टॉप एक्ट्रेस कर चुकीं सीक्रेट मैरिज, तस्वीरें भी नहीं की शेयर
Taapsee Pannu-Mathias Boe Wedding : तापसी पन्नू ही नहीं ये टॉप एक्ट्रेस कर चुकीं सीक्रेट मैरिज, तस्वीरें भी नहीं की शेयर
Taapsee Pannu Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपने बॉयफ्रेंड माथियास बो से शादी कर ली है। पिंक एक्ट्रेस ने अपनी शादी की किसी को कानों कान खबर होने दी थी। हालांकि एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। जिसमें वो लाल जोड़े में नज़र आ रही हैं ।

Taapsee Pannu Wedding : एक्ट्रेस तापसी पन्नू और मैथियास बो की सीक्रेट वेडिंगकी कुछ तस्वीरें और क्लिप सोशल मीडिया पर सुर्खियां पर वायरल हो रहे हैं ।
तापसी पन्नू ने अपनी शादी की किसी को कानों-कान खबर होने नहीं दी थी। हालांकि इससे पहले भी कई टॉप एक्ट्रेस ने अपनी वेडिंग को एकदम सीक्रेट रखा था ।
अमृता राव – आरजे अनमोल
मैं हूं ना मूवी से सुर्खियों में आई अमृता राव ने अपने लॉग टाइम बॉय फ्रेंड आरजे अनमोल से गुपचुप शादी रचाई थी। अमृता राव – आरजे अनमोल 15 मई 2016 को सीक्रेट वैडिंग की थी। उन्होंने दो साल बाद मैरिज की इंफर्मेशन शेयर की थी ।
अर्चना पूरन सिंह – परमीत सेठी
कॉमेडी शो में जज बनकर पॉप्युलैरिटी हासिल करने वाली अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से अपनी शादी को लंबे समय तक गुप्त रखा था।
अर्चना पूरन सिंह ने सीक्रेट वेडिंग को 4 साल बाद एक्सेप्ट किया था। बावजूद इसके उन्होंने कभी भी वेडिंग की तस्वीरें शेयर नहीं की हैं।
जॉन अब्राहम – प्रिया रुंचाल
जॉन अब्राहम ने प्रिया रुंचाल के साथ बेहद सीक्रेट तरीके से शादी की थी।
जॉन अब्राहम ने प्रिया रुंचाल ने कभी भी अपनी वेडिंग पिक्स नहीं शेयर नहीं की है।
रानी मुखर्जी – आदित्य चोपड़ा
साल 2014 में रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा के शादी सीक्रेट मैरिज की थी। इस शादी में महज़ 18 लोगों ने शिरकत की थी।
रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने कभी अपनी शादी की ऑफीशियल पिक्स या वीडियो शेयर नहीं किए हैं।
श्रीदेवी- बोनी कपूर
दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी ने फिल्ममेकर बोनी कपूर के साथ बेहद गुप्त तरीके से शादी की । 2 जून 1996 को शिरडी में हुई वेडिंग का खुलासा काफी दिनों के बाद हुआ था।
कथित तौर पर उस समय की टॉप एक्ट्रेस में शुमार श्रीदेवी, बोन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली थी। कप
कपल ने अपनी शादी की ऑफीशियल अनाउंसमेंट जनवरी 1997 में की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।