MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 9 साल में टाइगर श्रॉफ ने किया 9 फिल्मों में काम, एक ब्लॉकबस्टर, बाकी 8 फिल्मों का रहा ऐसा हाल

9 साल में टाइगर श्रॉफ ने किया 9 फिल्मों में काम, एक ब्लॉकबस्टर, बाकी 8 फिल्मों का रहा ऐसा हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड में टाइगर श्रॉफ के नाम से मशहूर जय हेमंत श्रॉफ 33 साल के हो गए हैं। 2 मार्च 1990 को मुंबई में जन्मे टाइगर 9 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और इस दौरान उनकी 9 फ़िल्में रिलीज हो चुकी हैं। जानिए उनका बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट..

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Mar 02 2023, 01:03 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111
Image Credit : Social Media

टाइगर श्रॉफ ने अपने अब तक के करियर में सिर्फ एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है तो वहीं, एक सुपरहिट फिल्म भी उनके नाम हैं। फ्लॉप फ़िल्में देने भी टाइगर पीछे नहीं हैं। अपनी एक्शन इमेज से खास पहचान बना चुके टाइगर की 4 फ़िल्में ऐसी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं।

211
Image Credit : Social Media

टाइगर ने फिल्मों में एंट्री 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'हीरोपंती' से ली थी, जिसमें उनकी हीरोइन कृति सेनन थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 52.92 करोड़ रुपए कमाए थे और यह हिट रही थी। 

311
Image Credit : Social Media

दूसरी फिल्म, जिसमें टाइगर नजर आए, वह थी 'बागी'। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी और इसमें टाइगर के अपोजिट श्रद्धा कपूर दिखाई दी थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही थी और इसने करीब 76.34 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

411
Image Credit : Social Media

2016 में ही टाइगर की पहली सुपरहीरो और करियर की तीसरी फिल्म आई। यह फिल्म थी 'अ फ्लाइंग जट', जिसमें टाइगर की हीरोइन जैकलीन फर्नांडीज थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इसकी कमाई तकरीबन 38.61 करोड़ रुपए रही थी।

511
Image Credit : Social Media

टाइगर श्रॉफ को 2017 में फिल्म 'मुन्ना माइकल' में देखा गया, जो बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने से चूक गई। फिल्म में लीड एक्ट्रेस निधि अग्रवाल थीं। बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई करीब 32.89 करोड़ रुपए रही थी।

611
Image Credit : Social Media

'बागी' फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म 'बागी 2'  2018 में पर्दे पर आई। यह टाइगर के करियर की पांचवी फिल्म थी और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म की एक्ट्रेस दिशा पाटनी थीं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन लगभग 164.38 करोड़ रुपए रहा था। 

711
Image Credit : Social Media

टाइगर श्रॉफ की छठी फिल्म 2019 में रिलीज हुई 'स्टूडेंट ऑफ़ दि ईयर 2' थी, जो फ्लॉप रही थी। फिल्म में तारा सुतारिया और अनन्या पांडे की भी अहम भूमिका थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 69.11 करोड़ रुपए कमाए थे।

811
Image Credit : Social Media

2019 में टाइगर के करियर की सातवीं फिल्म रिलीज हुई, जिसमें उनके साथ ऋतिक रोशन और वाणी कपूर भी अहम भूमिका में थे। यह फिल्म थी 'वॉर', जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म ने लगभग 317.91 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 

911
Image Credit : Social Media

टाइगर श्रॉफ की 8वीं फिल्म 'बागी 3' थी, जो 2020 में पर्दे पर आई। फिल्म में श्रद्धा कपूर उनकी हीरोइन थीं। बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही इस फिल्म ने लगभग 93.37 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 

1011
Image Credit : Social Media

टाइगर श्रॉफ की 9वीं फिल्म 'हीरोपंती 2' 2022 में पर्दे पर आई और फ्लॉप साबित हुई। तारा सुतारिया इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ की एक्ट्रेस थीं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने लगभग 24.45 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

1111
Image Credit : Social Media

टाइगर की आने वाली फिल्मों में 'गणपत', 'बड़े मियां छोटे मियां' और डायरेक्टर जगन शक्ति की अनटाइटल्ड फिल्म शामिल हैं।

और पढ़ें…

अवॉर्ड शो में गोविंदा संग जमकर नाचे खेसारी लाल यादव, सुपरस्टार की फिल्म 'बोल राधा बोल' को मिलीं 5 ट्रॉफी

एंटरटेनमेंट और मीडिया इंडस्ट्री में है मुस्लिमों का दबदबा, यकीन ना हो तो सबूत देख लीजिए

सलमान खान की 'टाइगर 3' के सेट से लीक हुआ वीडियो, एक्शन सीन देख खड़े हुए लोगों के रोंगटे

शादी के 11 साल बाद पापा बनने जा रहे 'RRR' स्टार राम चरण, पत्नी ने बताया कहां होगी उनकी डिलीवरी

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
टाइगर श्रॉफ

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Recommended image2
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश
Recommended image3
Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
Recommended image4
Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
Recommended image5
Dhurandhar 2 OTT Release Update: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, पढ़ें डिटेल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved