यू एस एंबेसडर एरिक गासेर्टी की सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो शाहरुख खान के साथ नजर आ रहे हैं। अब शाहरुख और एरिक को साथ देख उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. भारत में आए अमेरिका के नए राजदूत एरिक गासेर्टी ने हाल ही में शाहरुख खान से मुलाकात की। एरिक ने खुद सोशल मीडिया के जरिए सुपरस्टार के साथ फोटोज शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर कर बताया कि उनकी शाहरुख से यह मुलाकात एक्टर के घर 'मन्नत' में हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या यह मेरे बॉलीवुड डेब्यू का समय है?

एरिक ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘क्या यह मेरे बॉलीवुड डेब्यू का समय है? सुपरस्टार शाहरुख से उनके घर मन्नत में शानदार बातचीत हुई। इस दौरान मैंने मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के बारे में जाना और मैंने बॉलीवुड और हॉलीवुड के उन पहलुओं पर भी बात की जिसका कल्चरल इंपैक्ट दुनियाभर में देखने को मिल रहा है।​’

Scroll to load tweet…

ऑल ब्लैक लुक में नजर आए शाहरुख

एरिक ने शाहरुख के साथ 2 फोटोज शेयर की है, जिसमें से पहली फोटो में शाहरुख और एरिक साथ में पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में शाहरुख, उनकी पत्नी गौरी और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज में SRK ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें गार्सेटी की मुंबई यात्रा गुजरात के अहमदाबाद में 'साबरमती आश्रम' जाने के एक दिन बाद हुई।

एरिक ने की थी द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात

इससे पहले 11 मई को, अमेरिका, कतर और मोनाको के राजदूतों ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए। राष्ट्रपति भवन की एक रिलीज में कहा गया था, 'भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में संयुक्त राज्य अमेरिका, कतर और मोनाको के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए।' राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रमाण पत्र स्वीकार करने के बाद, गार्सेटी ने एक वीडियो मैसेज शेयर कर भारत की तारीफ भी की थी।

और पढ़ें..

आलिया भट्ट के बाद नीतू कपूर ने मुंबई में खरीदा नया घर, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश