बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस सीमा देव का निधन हो गया है। कहा जा रहा है कि वो एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं और इसके चलते वो अपने परिवार वालों तक को नहीं पहचान पाती थीं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. Seema Deo Death: हिंदी और मराठी फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस सीमा देव का 24 अगस्त 2023 की सुबह निधन हो गया। सीमा 81 साल की थीं और उन्हें अल्जाइमर हो गया था। इस बात का खुलासा कुछ साल पहले उनके बेटे ने किया था। अब सीमा के यूं चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ उठी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अल्जाइमर से पीड़ित थीं सीमा देवो

सीमा देव के बेटे ने 2020 में अपनी मां की बीमारी का खुलासा किया था। अजिंक्य ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'मेरी मां श्रीमती सीमा देव, मराठी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस हैं और वो अल्जाइमर से पीड़ित हैं। हमारा पूरा देव परिवार, उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहा है। हम कामना करते हैं कि पूरा महाराष्ट्र जो उनसे इतना प्यार करता है, वो भी उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करे।'

आपको बता दें सीमा ने अपने 50 साल के करियर में 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। सीमा देव ने 'सरस्वतीचंद्र', 'आनंद' और 'ड्रीम गर्ल' जैसी सुपरहिट हिंदी फिल्मों में भी काम किया। सीमा को आखिरी बार 2021 में रिलीज हुई मराठी फिल्म जीवन संध्या में देखा गया था।

क्या होता है अल्जाइमर

इंसान के दिमाग में एक सौ अरब से अधिक न्यूरॉन्स होते हैं। हर न्यूरॉन्स अन्य न्यूरॉन्स के कॉन्टेक्ट कर एक नेटवर्क बनाता है। ये सोचने, सीखने, याद रखने का काम करते हैं। अन्य न्यूरॉन्स हमें देखने, सुनने, सूंघने आदि में मदद करती हैं। ये एनर्जी पैदा करती हैं और उसे सप्लाई करने का काम करती हैं। न्यूरॉन्स सूचनाओं को जमा करता हैं। उन्हें फैलाने का काम भी करता है। फिर उम्र बढ़ने या ब्रेन में चोट लगने पर यह धीरे धीरे व्यक्ति सोचना, समझना, पहचानना तक बंद कर देता है। इसी को अल्जाइमर कहते हैं। अगर इस बीमारी का सही इलाज नहीं होता है तो यह इंसान के लिए काफी गंभीर भी हो जाती है।

और पढ़ें..

Seema Deo Death: अमिताभ बच्चन की रील लाइफ भाभी सीमा देव का निधन, 81 साल की उम्र ली अंतिम सांस