विक्की कौशल ने मुंबई के जुहू स्थित अपने आलीशान अपार्टमेंट का लीज रिन्यू करवाया है। इसके लिए उन्होंने तीन सालों के लिए लगभग 6.2 करोड़ रुपए किराया चुकाया है।

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल मुंबई के पॉश इलाके जुहू में एक लग्जरी अपार्टमेंट में रहते हैं। अब हाल ही में खबर आ रही है कि उन्होंने अपने इस घर का लीज 3 साल के लिए रिन्यू करया है और इसके लिए उन्होंने मोटी रकम चुकाई है। ऐसे में इस रकम को सुनकर लोग शॉक रह गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विक्की कौशल भरेंगे इतना किराया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक , विक्की कौशल जिस अपार्टमेंट में रहते हैं , वो 258.48 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इसके साथ ही इसमें 3 कार पार्किंग भी है। इस घर की लीज अप्रैल 2025 में फिर से रजिस्टर्ड की गई है। इसके मुताबिक विक्की पहले साल हर महीने 17.01 लाख रुपए किराया चुकाएंगे। वहीं दूसरे साल हर महीने 17.01 लाख रुपए और तीसरे साल किराया बढ़कर 17.86 लाख रुपये चुकाएंगे। ऐसे में तीन साल में वो करीब 6.2 करोड़ रुपए किराए भरेंगे, जो आम आदमी के लिए काफी मोटी रकम है। जानकारी के अनुसार, इस डील के तहत विक्की ने 1.69 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी और 1,000 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस भरी है। इसके साथ ही उन्होंने 1.75 करोड़ रुपए बतौर सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा किए हैं। आपको बता दें विक्की इस अपार्टमेंट में पिछले 5 साल से रह रहे हैं। तब उनका किराया 8 लाख रुपए प्रति महीना था।

मुंबई के इस इलाके में रहते हैं सबसे ज्यादा सेलेब्स 

जुहू मुंबई के सबसे पॉपुलर एरिया में से है। इस इलाके में कई पॉपुलर सेलेब्स रहते हैं। यह इलाका अपने खूबसूरत बीच और आलीशान रेस्तरां के लिए जाना जाता है। स्क्वायर यार्ड्स द्वारा IGR प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार , वरुण धवन , शाहरुख खान , सलमान खान , जान्हवी कपूर , कार्तिक आर्यन और शक्ति कपूर जैसे बॉलीवुड सितारों के भी जुहू में घर हैं।

विक्की कौशल का वर्कफ्रंट

विक्की कौशल ने खुद को बॉलीवुड में अपनी मेहनत से साबित किया है। वो अपने शक्तिशाली अभिनय और बहुमुखी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। विक्की को असली फेम फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से मिला था। इसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स भी मिले हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म मसान, राजी, संजू और सरदार उधम जैसी फिल्मों में भी काम किया है। वहीं विक्की को आखिरी बार फिल्म छावा में देखा गया था। इसने खूब कमाई की थी। वहीं विक्की के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो जल्द ही अब वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'लव एंड वॉर' में दिखाई देंगे।