MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • वो 6 खूबसूरत एक्ट्रेस, जिनकी मौत कंगाली में हुई, किसी की लाश सड़ी तो किसी को कंधे तक ना मिले

वो 6 खूबसूरत एक्ट्रेस, जिनकी मौत कंगाली में हुई, किसी की लाश सड़ी तो किसी को कंधे तक ना मिले

Actresses Who Dies In Poverty: गुजरे जमाने की पॉपुलर और खूबसूरत एक्ट्रेस विमी को गुजरे 48 साल हो गए हैं। 22 अगस्त 1977 को 34 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। उनकी मौत कंगाली में हुई थी और अंतिम वक्त में उन्हें 4 कंधे भी नसीब नहीं हुए थे।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Aug 22 2025, 10:17 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
ठेले पर श्मशान घाट ले जानी पड़ी थी विमी की लाश
Image Credit : Social Media

ठेले पर श्मशान घाट ले जानी पड़ी थी विमी की लाश

विमी 1960 और 1970 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस थीं। उन्होंने 'हमराज', 'नानक नाम जहाज है' और 'गुड्डी' जैसी फिल्मों से पहचान बनाई थी। उनका पूरा नाम विमलेश कौर वाधवान था। उन्होंने करियर के पीक पर उद्योगपति के बेटे शिव अग्रवाल से शादी की, जिसे बाद में उन्होंने जिंदगी की सबसे बड़ी गलती माना। पति की शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर वे फिल्मों में लौटीं, लेकिन वापसी असफल रही। कहा जाता है कि आर्थिक तंगी हुई तो वे वेश्यावृत्ति में चली गईं। 1977 में नानावटी हॉस्पिटल के जनरल वॉर्ड में उनकी मौत हुई तो कोई बॉडी लेने भी ना आया। श्मशान घाट तक उनकी लाश हाथ ठेले पर ले जानी पड़ी थी और लावारिस की तरह उन्हें जला दिया गया था। नीचे जानिए ऐसी ही 5 और एक्ट्रेस के अंतिम वक्त की कहानी...

26
मीना कुमारी के पास नहीं थे बिल भरने के पैसे?
Image Credit : Social Media

मीना कुमारी के पास नहीं थे बिल भरने के पैसे?

मीना कुमारी बॉलीवुड का वो नाम हैं, जिन्हें आज भी उनकी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। बदकिसमती से 1 मार्च 1972 को वे दुनिया को अलविदा कह गईं। उस वक्त वे 38 साल की थीं। 1950, 960 और 1970 के दशक की एक्ट्रेस मीना कुमारी ने 'बैजू बावरा', 'साहब बीवी और गुलाम' और 'पाकीजा' जैसी फ़िल्में की थीं। उनकी मौत लीवर सिरोसिस से हुई थी। डायरेक्टर बिमल रॉय की बेटी रिंकी रॉय भट्टाचार्य ने एक बातचीत में खुलासा किया था कि अंतिम वक्त में मीना कुमारी आर्थिक तंगी में थीं। उनके परिवार के पास अस्पताल का बिल भरने तक के पैसे नहीं थे।

36
दो दिन तक सड़ती रही थी परवीन बाबी की लाश
Image Credit : Social Media

दो दिन तक सड़ती रही थी परवीन बाबी की लाश

22 जनवरी 2005 को 50 साल की उम्र में परवीन बाबी का इंतकाल हो गया था। उनकी लाश दो दिन तक उनके अपार्टमेंट में पड़ी रही थी। बताया जाता है कि अंतिम वक्त में वे कंगाली से जूझ रही थी। परवीन ने 1970 और 1980 के दशक में 'त्रिमूर्ति', 'दीवार' और 'अमर अकबर एंथनी' जैसी फिल्मों में काम किया था।

46
गरीबी में हुआ था काजोल की 'नानी' नलिनी जयवंत का निधन
Image Credit : Social Media

गरीबी में हुआ था काजोल की 'नानी' नलिनी जयवंत का निधन

नलिनी जयवंत 1940 से लेकर 1980 के दशक तक फिल्मों में एक्टिव रहीं। उन्होंने 'समाधि', 'आवाज़' और 'नास्तिक' जैसी फिल्मों में काम किया था। 20 दिसंबर 2010 को 60 साल की उम्र में जब उनका निधन हुआ तो वे गरीबी से जूझ रही थीं। उनकी लाश तीन दिन तक घर में सड़ती रही थी। बाद में एक एंबुलेंस उनकी बॉडी को लेकर गई थी। नलिनी काजोल की नानी शोभना समर्थ की चचेरी बहन थीं और कहा जाता है कि अंतिम वक्त में वे रिश्तेदारों के साथ उनका संपर्क टूट गया था।

56
अचला सचदेव के पास नहीं थे इलाज तक के पैसे
Image Credit : Social Media

अचला सचदेव के पास नहीं थे इलाज तक के पैसे

1930 के दशक से लेकर 2010 के दशक तक फिल्मों में एक्टिव रहीं अचला सचदेव ने 'वक्त' और 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी तकरीबन 120 फिल्मों में काम किया था। 30 अप्रैल 2012 को 91 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। कहा जाता है कि अंतिम वक्त में वे इतनी आर्थिक तंगी में थीं कि उनके पास इलाज तक के पैसे नहीं थे।

66
कंगाली और अकेलेपन में हुई थी रूबी मेयर्स की मौत
Image Credit : Social Media

कंगाली और अकेलेपन में हुई थी रूबी मेयर्स की मौत

रूबी मेयर्स 1920 से लेकर 1970 के दशक तक फिल्मों में एक्टिव रहीं। उन्होंने 'बलिदान', 'सौभाग्य लक्ष्मी', 'द जंगल' और 'नील कमल' जैसी फिल्मों में नज़र आईं। रूबी मेयर्स का असली नाम सुलोचना था। कहा जाता है कि अपने करियर के दौरान उनकी कमाई बॉम्बे के गवर्नर से भी ज्यादा हुआ करती थी। लेकिन 10 अक्टूबर 1983 को जब उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा तो उनके पास कुछ नहीं था। कंगाली से जूझते हुए अपने फ़्लैट में अकेलेपन में ही उनकी मौत हो गई थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Sunny Deol की दहाड़ और एक्शन से फिर हिलेगा बॉक्स ऑफिस, हाथ लगी जबरदस्त फिल्म
Recommended image2
Border 2 Day 16 Collection: सनी देओल की फिल्म का खेल ख़त्म? 16वें दिन हुआ बेहद बुरा हाल
Recommended image3
Saiyaara फिर आ रही आशिकी जगाने, री-रिलीज से बॉक्स ऑफिस पर फिर सजेगी इश्क की महफिल
Recommended image4
BOX OFFICE फोड़ चुकी अजय देवगन-रोहित शेट्टी की जोड़ी, सबूत हैं ये 10 फिल्में
Recommended image5
Vadh 2 Vs Bhabhi ji Ghar Par Hain Day 1 Collection: 'वध 2' या 'भाभी जी...', पहले दिन कौन किस पर भारी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved