- Home
- Entertainment
- Border 2 Day 16 Collection: सनी देओल की फिल्म ने फिर पकड़ी रफ़्तार, जानिए तीसरे शनिवार की कमाई
Border 2 Day 16 Collection: सनी देओल की फिल्म ने फिर पकड़ी रफ़्तार, जानिए तीसरे शनिवार की कमाई
Border 2 third Saturday collection: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने वीकेंड आते ही बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है। 16वें दिन इस वॉर ड्रामा फिल्म के कलेक्शन में लगभग 49 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ देखी गई। फिल्म 350 करोड़ की कमाई की ओर बढ़ रही है।

'बॉर्डर 2' ने 16वें दिन कितनी कमाई की?
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी 'बॉर्डर 2' ने 16वें दिन यानी रिलीज के बाद तीसरे शनिवार को लगभग 4.25 करोड़ रुपए की कमाई की। 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार के मुकाबले यह कमाई लगभग 49 फीसदी ज्यादा है। शुक्रवार को फिल्म ने 2.85 करोड़ रुपए कमाए थे।
'बॉर्डर 2' कर पाएगी 350 करोड़ का आंकड़ा पार?
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' की बॉक्स ऑफिस पर जैसी रफ़्तार हो गई है, उसे देखते हुए इसका 350 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार करना मुश्किल लग रहा है। लेकिन यह नामुमकिन नहीं है। 16 दिन में इसकी कमाई लगभग 331 करोड़ रुपए हो गई है।
यह भी पढ़ें : Sunny Deol का बॉक्स ऑफिस पर वो साल, जब सबसे ज्यादा 7 फ़िल्में आईं, 3 बनीं ब्लॉकबस्टर
'ग़दर 2' सा कमाल नहीं दिखा सकी 'बॉर्डर 2'
'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर वह कमाल नहीं दिखा सकी, जो सनी देओल की 'ग़दर 2' ने दिखाया था। 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने लाइफटाइम लगभग 525.45 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
'बॉर्डर 2' इसके पहले पार्ट के मुकाबले ही फेल
अगर 'बॉर्डर 2' की तुलना 1997 में आए इसके पहले पार्ट से करें तो यह उसके आगे फेल नज़र आती है। 'बॉर्डर' का निर्माण लगभग 6.19 करोड़ रुपए में हुआ था और उसने इसके मुकाबले 6 गुना से ज्यादा 39.45 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। जबकि 'बॉर्डर 2' का बजट लगभग 275 करोड़ रुपए है और यह सिर्फ 331 करोड़ रुपए का कलेक्शन ही कर पाई है, जो लागत का दोगुना भी नहीं है।
यह भी पढ़ें : Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
सनी देओल की 5 सबसे कमाऊ फ़िल्में
- ग़दर 2 (2023) : 525.45 करोड़ रुपए (ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर)
- बॉर्डर 2 (2026) : 331 करोड़ रुपए (वर्डिक्ट अवैटेड)
- जाट (2025) : 89.50 करोड़ रुपए (सेमी हिट)
- ग़दर : एक प्रेम कथा (2001) : 76.88 करोड़ रुपए (ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर)
- यमला पगला दीवाना (2011) : 55.28 करोड़ रुपए (सेमी हिट)
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।