- Home
- Entertainment
- Bollywood
- सेलिब्रिटी होने के बावजूद विनोद खन्ना क्यों साफ करते थे टॉयलेट और लोगों के जूठे बर्तन?
सेलिब्रिटी होने के बावजूद विनोद खन्ना क्यों साफ करते थे टॉयलेट और लोगों के जूठे बर्तन?
एंटरटेनमेंट डेस्क. विनोद खन्ना की आज पुण्यतिथि है। उनका निधन 70 साल की उम्र में 27 अप्रैल, 2017 को हुआ था। विनोद अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की वजह से भी खूब सुर्खियों में रहते थे। आइए जानते हैं विनोद खन्ना से जुड़े कुछ खास किस्से-

ओशो की शरण में चले गए थे विनोद
विनोद खन्ना की लाइफ में एक समय ऐसा भी था, जब उन्होंने अपने करियर के पीक समय में फिल्मों को छोड़ने का फैसला लिया और ओशो की शरण में चले गए थे।
ओशो के साथ अमैरिका चले गए थे विनोद
रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि वो ओशो को इतना मानते थे कि वो ज्यादातर समय पुणे स्थित ओशो आश्रम में ही रहते थे। फिर वो ओशो के साथ अमेरिका चले गए थे। अमेरिका में उन्हें औपचारिक रूप से दीक्षा दिलवाई गई थी।
आश्रम के जूठे बर्तनों को साफ करते थे विनोद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओशो आश्रम में विनोद खन्ना माली का काम और आश्रम के जूठे बर्तनों को साफ करने का काम करते थे।
विनोद आश्रम के बाथरूम तक करते थे साफ
रिपोर्ट्स में कहा तो ये भी जाता है कि विनोद खन्ना वहां पर आश्रम के बाथरूम तक साफ करते थे।
4 साल तक ओशो के आश्रम में रहे थे विनोद
विनोद अमेरिका में ओशो के आश्रम में 4 साल तक रहे थे, लेकिन अमेरिका द्वारा ओशो आश्रम बंद करने के बाद वे भारत वापस लौट आए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।