सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में परफॉर्म करती हुई नजर आ रही हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के पॉपुलर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की लाडली बेटी आराध्या धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। ऐसे में हाल ही में इस स्कूल का एनुअल डे फंक्शन था। इस दौरान आराध्या ने एक प्ले में पार्टिसिपेट किया और बेहतरीन परफॉर्म दी। वहीं उनकी मां ऐश्वर्या, पिता अभिषेक और दादा अमिताभ बच्चन उन्हें चीयर करते हुए नजर आए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आराध्या बच्चन पर टिकी सबकी निगाहें

अब आराध्या के प्ले की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आराध्या ने अपनी डायलॉग डिलीवरी से लेकर एक्सप्रेशन तक से साबित कर दिया है कि एक्टिंग उनके खून में है। हालांकि, फैंस की नजरें उनकी बिना बैंग्स वाली हेयर स्टाइल पर टिकी रहीं। आपको बता दें हमेशा फैंस उन्हें बैंग्स में देखा है और इससे वो ऊब भी गए थे। वहीं प्ले के दौरान उनकी आवाज लोगों को हॉलीवुड फिल्म 'मेलफिशिएंट' में ऐश्वर्या की आवाज की याद दिला रही है।

View post on Instagram

यूजर्स ने किया ऐसे रिएक्ट

अब आराध्या के इस वीडियो पर लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, 'क्यूट'। दूसरे ने लिखा, 'आराध्या पर यह हेयरस्टाइल ज्यादा अच्छी लग रही है।' वहीं तीसरे ने लिखा, 'बधाई हो आराध्या का माथा दिख गया।'

आपको बता दें अभिषेक की 12 साल की बेटी आराध्या को अक्सर सोशल मीडिया यूजर्स किसी न किसी वजह से ट्रोल करते रहते हैं। कभी लोग आराध्या के बारे में फेक खबर फैलाते हैं, तो कभी जब वो अपनी मां ऐश्वर्या के साथ नजर आती हैं तो इस पर उन्हें उल्टा सीधा सुनाते हैं।

और पढ़ें...

सामने आई 'फ्रेंड्स' एक्टर मैथ्यू पेरी की अटॉप्सी रिपोर्ट, जानिए क्या था 54 साल के एक्टर की मौत का कारण