अरिजीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो आम आदमी की तरह जिंदगी जीते हुए नजर आ रहे हैं। अब इस वीडियो को देखकर फैंस को उनकी सादगी काफी पसंद आ रही है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह की आवाज के फैंस दीवाने हैं। इसके साथ ही लोगों को उनकी सादगी भी खूब पसंद आती है। अब हाल ही में अरिजीत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने घर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद एक आम आदमी की तरह जिंदगी जीते हुए नजर आ रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सादा जीवन जीते दिखे अरिजीत

दरअसल इस वीडियो में अरिजीत टी-शर्ट और लोअर पहने हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनके हाथ में एक शॉपिंग बैग दिखाई दे रहा है, जिसे वो अपनी स्कूटर में रखते हैं और फिर स्कूटर स्टार्ट करते हैं और वहां से चले जाते हैं। इस दौरान वो बांग्ला में अपने पड़ोसियों के साथ बातचीत करते हुए भी दिखाई दिए।

यूजर्स के रिएक्शन

अब अरिजीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस उनकी सादगी के दीवाने हो गए हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, 'अरिजीत के इस अंदाज को देखकर यकीन नहीं होता है कि इतना बड़ा सिंगर इतना डाउन टू अर्थ कैसे हो सकता है।' दूसरे ने लिखा, 'अरिजीत सिंह के इस वीडियो ने मेरा दिन बना दिया।' वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, 'अरिजीत टैलेंटेड के साथ-साथ एक अद्भुत इंसान भी हैं।'

अरिजीत को 'आशिकी 2' से मिली असली पहचान

आपको बता दें अरिजीत सिंह का जन्म मुर्शिदाबाद के जियागंज में हुआ था। उनके पिता पंजाबी सिख हैं। वहीं उनकी मां बंगाली हिंदू हैं। अरिजीत ने 2005 में रियलिटी शो फेम गुरुकुल और कई अन्य शो में पार्टिसिपेट किया था। हालांकि, 2013 में आई फिल्म 'आशिकी 2' में 'तुम ही हो' और 'चाहूं मैं या ना' जैसे गानों के रिलीज होने बाद उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में असली फेम मिला।

और पढ़ें..

परिणीति चोपड़ा को लेकर राघव चड्ढा ने किया बड़ा खुलासा, लाइफ में आए चेंज को लेकर कहीं इतनी बड़ी बात