मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 3 लड़कियां उनको परेशान करती हुई नजर आ रही हैं। अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग इन बच्चियों पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर नजर आ रही हैं। इस दौरान मलाइका ब्लू एंड व्हाइट मैचिंग पैंट और शर्ट में नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा होता है, जिसे देखने के बाद फैंस का कहना है कि यह एक तरीके हैरेसमेंट है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़कियों ने रोका मलाइका का रास्ता

दरअसल बीती रात (18 मई) मलाइका मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर दिखीं। जैसे ही पैपराजी ने मलाइका को देखा वैसे ही वो उन्हें कैमरे में कैद करने लगे। इस दौरान कुछ लड़कियों (जो पैसा मांग रही थीं) ने मलाइका का रास्ता रोकने की कोशिश की और उनसे पैसे मांगने लगीं। इस वीडियो में एक लड़की को कहते हुए सुना जा सकता है कि 'ओ मलाइका दीदी कुछ तो दो'।

View post on Instagram

मलाइका की कार को आगे नहीं बढ़ने देती हैं लड़कियां

उसके बाद वो लड़कियां मलाइका को घेर लेती हैं और कार तक नहीं जाने देती हैं। फिर जैसे तैसे मलाइका कार की तरफ बढ़ती हैं, तो वो उनके पीछे वहां पर भी आ जाती हैं और कार को आगे बढ़ने नहीं देती हैं। अब यह सब कुछ पैपराजी ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और अब यह सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

फैंस हुए बच्चों के इस व्यवहार से नाराज

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस बच्चों के इस व्यवहार पर नाराजगी जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह एक तरह का हैरेसमेंट है। जहां एक यूजर ने लिखा, 'यह बहुत गलत है। आप किसी को हरास नहीं कर सकते हो।' दूसरे ने लिखा, 'बच्चों को ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए।' वहीं कुछ लोग मलाइका को ही ट्रोल करते हुए कहने लगे कि इन बच्चों को मलाइका दीदी नहीं कहना चाहिए। वो तो अब आंटी हो गईं हैं।

और पढ़ें…

ब्रेकअप के 28 साल बाद भी एक्स बॉयफ्रेंड अक्षय कुमार के बारे में क्यों सोचती हैं रवीना टंडन, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा