- Home
- Entertainment
- Bollywood
- ऐश्वर्या राय ने मुस्लिम बन सलमान खान से किया निकाह...वो खबर, जिसने सबको कर दिया था हैरान!
ऐश्वर्या राय ने मुस्लिम बन सलमान खान से किया निकाह...वो खबर, जिसने सबको कर दिया था हैरान!
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को 18 साल हो गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिषेक से पहले भी ऐश्वर्या एक बार शादी की वजह से चर्चा में आई थीं और जो खबर सामने आई थी, उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। जानिए क्या है पूरा मामला...

यह उन दिनों की बात है, जब ऐश्वर्या राय को बॉलीवुड के हैंडसम हंक सलमान खान से प्यार हुआ था। दोनों की मोहब्बत के चर्चे गली-गली थे। हालांकि, यह रिश्ता बमुश्किल तीन साल चला था। लेकिन इसने सुर्खियां खूब बटोरी थीं।
जब ऐश्वर्या सलमान को डेट कर रही थीं, तभी ऐसी खबर फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में आई कि कपल ने गुपचुप शादी कर ली है। दावा किया गया कि ऐश्वर्या ने सलमान से शादी के लिए इस्लाम कबूल कर लिया है।
इतना ही नहीं, जो ख़बरें आई थीं, उनमें दावा किया गया था कि ऐश्वर्या राय और सलमान खान की शादी लोनावाला के एक बंगले पर हुई। यह निकाह सेरेमनी थी, जिसे मुंबई के एक काजी ने पूरा करवाया था। कहा गया कि शादी में सलमान और ऐश्वर्या के करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
जब सलमान-ऐश्वर्या के निकाह की खबर सामने आई तो हर कोई हैरान था। इसमें तड़का उस वक्त और लगा, जब कथिततौर दोनों को मुंबई में साथ देखा गया। दावा किया गया कि वे न्यूयॉर्क से हनीमून मनाकर लौटे हैं। ऐश्वर्या के पैरेंट्स पहले ही सलमान से उनकी शादी के खिलाफ थे। और जब उनके निकाह की खबर आई तो कपल के लिए मुश्किलात और बढ़ गईं। जो फिल्म प्रोड्यूसर्स उस वक्त ऐश्वर्या के साथ काम कर रहे थे, उन्हें अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर चिंता होने लगी थी।
अफवाहें जब ठंडी ना पड़ीं तो खुद ऐश्वर्या राय को सामने आकर इस मामले में बात करनी पड़ी। एक मीडिया इंटरेक्शन के दौरान ऐश्वर्या ने ना केवल इन ख़बरों का खंडन किया, बल्कि यह भी कहा कि अगर ऐसा कुछ हुआ होता तो पूरी इंडस्ट्री को पता होता।
ऐश्वर्या राय ने अपने बयान में यह भी कहा था कि शादी जैसे मामले में सच छुपाने वाली कोई बात ही नहीं है।उनके मुताबिक़, अगर ऐसा कुछ होता तो वे खुद ख़ुशी-ख़ुशी सबको बतातीं। ऐश्वर्या ने इस दौरान निकाह की ख़बरों को बेबुनियाद बताया था और कहा था कि उनके पास शादी के वक्त नहीं है। खासकर तब, जब उनकी मां एक एक्सीडेंट के बाद रिकवर हो रही थीं।
ऐश्वर्या राय और सलमान खान का अफेयर फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर शुरू हुआ था, जो 1999 में रिलीज हुई थी। 2002 में उनका ब्रेकअप हो गया। सलमान से अलग होने के बाद इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने सुपरस्टार पर पजेसिव होने, दुर्व्यवहार और मारपीट करने तक का आरोप लगाया था। हालांकि, सलमान ने मारपीट के आरोपों को गलत बताया था।
सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या का नाम विवेक ओबेरॉय के साथ जुड़ा था। बाद में 20 अप्रैल 2007 को ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी की और वे 18 सालों से एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं। कपल की 13 साल की बेटी आराध्या बच्चन है, जिसका जन्म 11 नवम्बर 2011 को हुआ था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

