अक्षय कुमार ने अपने एक बीमार फैन से मिलने का वादा किया था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। फैन की मृत्यु की खबर सुनकर अक्षय भावुक हो गए और फूट-फूट कर रो पड़े।

एंटरटेनमेंट डेस्क.अक्षय कुमार बॉलीवुड के वह सुपरस्टार हैं, जो नेकी के काम में कभी पीछे नहीं रहते हैं। इतना ही नहीं, वे अपने सच्चे फैन्स की इच्छा का भी पूरा सम्मान करते हैं। इसका उदाहरण उस वक्त देखने को मिला था, जब वे फिल्म 'जॉली एल.एल.बी. 2' के प्रमोशन के दौरान अपने एक फैन से मिलने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही जब उसकी मौत की खबर सुनी तो वे फूट-फूटकर रो पड़े थे। एक्टर और टीवी होस्ट अन्नू कपूर ने अपने रेडियो शो 'सुहाना सफ़र विद अन्नू कपूर' में यह किस्सा सुनाया था। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा किस्सा...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जयपुर का एक छोटा सा बच्चा, जो अक्षय कुमार का फैन बन गया

यह कहानी जयपुर के मुदित की है, जो अब इस दुनिया में नहीं है। मुदित जयपुर के मध्यमवर्गीय भाटिया परिवार से ताल्लुक रखता था। उसे मस्क्युलर डिसट्रॉफी नाम की बीमारी थी। यह ऐसी बीमारी है, जिसकी चपेट में आने वाला शख्स 18 साल तक ही जिंदगी जी सकता है। मुदित के पैरेंट्स को जब अपने बच्चे की इस बीमारी के बारे में पता चला तो उनका दिल टूट गया। लेकिन उन्होंने उसके इलाज में कोई कमी नहीं रहने दी। 2008 की बात है। उस वक्त मुदित ने अक्षय कुमार की कोई फिल्म देखी थी और इसे देखते ही वह अक्की का दीवाना हो गया और उनसे मिलने की जिद करने लगा।

कैसे अक्षय कुमार से हुई मुदित की मुलाक़ात?

मुदित की जिद देख उसकी मां बेहद परेशान हो गई। एक तो बच्चे की जानलेवा बीमारी और दूसरी और उसकी लगभग असंभव सी जिद। लेकिन मुदित की मां ने हिम्मत नहीं हारी। काफी मशक्कत के बाद उन्हें 'मेक अ विश' नाम की संस्था के बारे में पता चला। उन्होंने इस संस्था से संपर्क साधा और मुदित की इच्छा से उन्हें अवगत कराया। संस्था ने मुदित की इच्छा अक्षय कुमार तक पहुंचाई। बड़े दिलवाले अक्षय ने अपने खर्चे पर मुदित और उसके परिवार को मुंबई बुलाया। यहां उस बच्चे का बर्थडे मनाया गया। अक्षय ने उस रोज़ मुदित के साथ तीन घंटे बिताए। एक ओर जहां मुदित की ख़ुशी का ठिकाना ना था तो वहीं अक्षय भी उसकी बातें सुन उसके इस कदर कायल हो गए कि वे अक्सर उसे मिलने जयपुर जाने लगे।

2017 जब मुदित की तबीयत बिगड़ी और...

2017 के आखिरी महीनों में मुदित की तबीयत बेहद बिगड़ गई। उसकी मां ने इस बारे में अक्षय कुमार को जानकारी दी। अक्की अंतिम वक्त में फोन के जरिए मुदित का हौसला बढ़ाते रहे। इतना ही नहीं, उन्होंने उससे वादा किया कि अपनी फिल्म 'जॉली एल.एल. बी. 2' के प्रमोशन के दौरान वे जयपुर में उससे मुलाक़ात करेंगे। अक्षय के आश्वासन से मुदित की ख़ुशी का ठिकाना ना था। इधर , अक्षय ने भी मुदित से मिलने की खातिर जयपुर में जल्दी से जल्दी 'जॉली एल.एल.बी 2' का प्रमोशन इवेंट प्लान किया। लेकिन बदकिस्मती देखिए, अक्षय वहां पहुंच पाते, उससे पहले ही मुदित की मौत की खबर उन तक पहुंच गई। यह खबर सुनते ही अक्षय का दिल बैठ गया। कहा जाता है कि मुदित की मौत की खबर सुनने के बाद अक्षय कुमार फूट-फूटकर रो पड़े थे।

और पढ़ें…

शाहरुख़ खान ने बेटे का नाम अबराम क्यों रखा, क्या होता है इसका मतलब?

KBC में पूछे गए महाभारत से जुड़े 8 सवाल, कुछ पर तो धुरंधर भी अटक जाएं!