आलिया भट्ट ने हाल ही में पति रणबीर कपूर और बेटी राहा की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने इसे डिलीट करके फिर से शेयर किया। अब इसे देखने के बाद उनके फैंस समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया?

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आलिया ने सोमवार (24 अप्रैल) को अपने पति रणबीर कपूर और बेटी राहा की एक प्यारी सी फोटो शेयर की थी। इस फोटो को देखने के बाद फैंस भी रणबीर और राहा पर जमकर प्यार लुटा रहे थे। हालांकि, कुछ घंटे बाद आलिया ने उसी फोटो को फिर से शेयर किया। अब फैंस शॉक्ड हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जो आलिया को फोटो डिलीट करके फिर से पोस्ट करना पड़ा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राहा के साथ नजर आए रणबीर

इस फोटो में रणबीर अपनी बेटी राहा के बेबी स्ट्रॉलर के पास बैठे हुए नजर आ रहे हैं। आलिया ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, '6 नवंबर के बाद से मैं सबसे अच्छी फोटोग्राफर बन गई हूं। मेरी दुनिया।'

View post on Instagram

यूजर्स के मन में आ रहे तरह-तरह के सवाल

इस फोटो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह से रिएक्ट करने लगे। लोगों के मन में ये सवाल आ रहा है कि आखिर आलिया ने रणबीर और राहा की फोटो क्यों डिलीट की? जहां एक यूजर ने लिखा, 'यह एक प्यारी तस्वीर है, आश्चर्य है कि आलिया ने इसे क्यों हटाया था?', दूसरे ने कहा, 'आखिर आलिया ने ऐसा क्यों किया?' हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आलिया ने इस फोटो को डिलीट करके फिर से क्यों शेयर किया?

राहा का फेस नहीं रिवील करना चाहती हैं आलिया

आलिया ने कुछ समय पहले कहा था कि उन्होंने लोगों को अपनी बेटी का चेहरा न दिखाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा था कि वो बहुत प्रोटेक्टिव पेरेंट हैं। इसके साथ ही उन्होंने पैपराजी से बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर न शेयर करने की रिक्वेस्ट भी की थी। उन्होंने कहा था अगर कभी राहा की फोटोज क्लिक हो भी जाती हैं, तो सोशल मीडिया इमोजी से उसका चेहरा ढक दीजिएगा।

आपको बता दें आलिया जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह भी हैं। इसके अलावा वो गैल गैडोट के साथ 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में भी कदम रखेंगी।