नीना गुप्ता ने करीना के शो पर पैसों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पैसों से सब कुछ खरीदा जा सकता है, यहाँ तक कि प्यार भी। अपनी आर्थिक सुरक्षा पर भी खुलकर बात की।

एंटरटेनमेंट डेस्क. दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने एक हालिया बातचीत में पैसों की जरूरत के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने इंडियन पैरेंट्स से गुजारिश की है कि वे अपने बच्चों को यह कभी ना सिखाएं कि पैसा हर चीज़ नहीं खरीद सकता। उनकी मानें तो पैसा ऐसी चीज़ है, जिससे प्यार तक खरीदा जा सकता है। दरअसल, 65 साल की नीना गुप्ता करीना कपूर के साथ उनके टॉक शो 'व्हाट वीमेन वॉन्ट' पर थीं और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात कर रही थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नीना गुप्ता बोलीं- पैसों से हर चीज़ खरीद सकते हैं

नीना ने करीना के शो पर कहा, "मैं अपने पैसों को लेकर हमेशा ही सजग रही। क्योंकि हमें बचपन से ही सिखाया गया था कि पैसा आपके लिए हर चीज़ नहीं खरीद सकता। मैंने सीखा कि पैसों से हर चीज़ खरीदी जा सकती है। पैसे से प्यार भी खरीदा जा सकता है। इसलिए अपने बच्चों को गलत बातें ना सिखाएं।"

नीना की बात पर सहमत हुईं करीना कपूर

नीना की बात पर करीना कपूर ने भी सहमति जताई। उन्होंने कहा, "यही मैं करिश्मा (करीना की बहन करिश्मा कपूर) या सैफ (करीना के पति सैफ अली खान) या अपने बच्चों तक से कहना चाहती हूं।" करीना कपूर और सैफ अली खान के दो बच्चे हैं। बड़े बेटे का नाम तैमूर अली खान और छोटे बेटे का नाम जहांगीर अली खान उर्फ़ जेह है।

मैं अपना पैसा, अपनी सिक्युरिटी चाहती हूं : नीना गुप्ता

नीना गुप्ता ने आगे अपने पति विवेक मेहरा के बारे में बात की और बताया कि कैसे वे उन्हें कहते हैं कि उन्हें FD करने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि यह बेवकूफी है। लेकिन वे अपने पति पर पूरा भरोसा होने के बावजूद उनकी इस बात से इत्तेफाक नहीं रखतीं। बकौल नीना, "मैं अपना पैसा चाहती हूं। यह मेरे लिए बेहद जरूरी है। हालांकि, मेरे पति बहुत अच्छे हैं। वे मेरे लिए बहुत कुछ करते हैं। मुझे उनके बारे में कोई संदेह नहीं है। मैं उन पर यकीन करती हूं। मुझे उन पर पूरा भरोसा है। फिर भी मैं अपना पैसा बैंक में चाहती हूं। मैं अपनी सिक्युरिटी चाहती हूं। वे मुझसे कहते हैं कि वे मेरे लिए मौजूद हैं और मुझे FD करने की जरूरत नहीं है। वे CA हैं और मुझसे कहते हैं कि FD करना बेवकूफी है। क्योंकि इससे पर्याप्त रिटर्न नहीं मिलता। लेकिन मैं कहती हूं कि इससे मेरे मन को शांति मिलती है।"

2008 में नीना गुप्ता ने की थी विवेक मेहरा से शादी

नीना गुप्ता ने 2008 में उस वक्त दिल्ली बेस्ड CA विवेक मेहरा से शादी की, जब वे 49 साल की थीं। नीना और विवेक की कोई संतान नहीं है। हालांकि, नीना की उनके पार्टनर रहे विवियन रिचर्ड्स से जरूर 35 साल की बेटी मसाबा गुप्ता है, जो पेशे से फैशन डिजाइनर है। वर्क फ्रंट की बात करें तो नीना गुप्ता को पिछली बार डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हुई मलयालम वेब सीरीज ‘1000 बेबीज’ में बतौर लीड एक्ट्रेस देखा गया था।

और पढ़ें…

अक्षय कुमार के डूबते करियर को बचाएगा यह सुपरस्टार! जानिए क्या है पूरी प्लानिंग?

19 साल बाद कैसी दिखती है कसौटी... की स्नेहा? एक्टिंग छोड़ कर रही यह काम