एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन की सगाई में शामिल होने के लिए लंदन से रवाना हो चुकी हैं। हाल ही में उन्हें लंदन एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया। वहीं अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से उनके साथ निक जोनस नहीं आ रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज (13 मई) 'आम आदमी पार्टी' के नेता राघव चड्ढा से दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई करने वाली हैं। इस खास सेलिब्रेशन में उनकी फैमिली और फ्रेंड्स ही शामिल होंगे। वहीं बहन की सगाई में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा भी लंदन से दिल्ली आने के लिए निकल चुकी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लंदन एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं प्रियंका

दरअसल एक ब्लॉगर ने प्रियंका चोपड़ा की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। यह फोटोज लंदन एयरपोर्ट की हैं। इस फोटो में प्रियंका एक शख्स के साथ सेल्फी के लिए पोज देते हुए प्रियंका मुस्कुरा रही हैं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए उस शख्स ने कैप्शन में लिखा, 'प्रिया (प्रियंका) लंदन में।' इस वजह से इन फोटोज को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि प्रियंका लंदन से निकल चुकी हैं और किसी भी वक्त दिल्ली पहुंचने वाली हैं।

View post on Instagram

निक नहीं होंगे सेलिब्रेशन का हिस्सा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस शामिल नहीं होंगे, क्योंकि शुक्रवार (12 मई) को निक और उनके जोनास ब्रदर्स बैंड के मेंबर्स ने एक नया एल्बम 'द एल्बम' रिलीज किया है। नई रिलीज का सेलिब्रेशन करने के अलावा उन्हें 12 मई को टुडे कॉन्सर्ट को होस्ट करते हुए भी देखा गया था। यहां तक की उन्हें कुछ इंटरव्यू देते हुए भी स्पॉट किया गया था। इस वजह से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि निक, परिणीति और राघव की सगाई में शामिल नहीं होंगे।

दिल्ली और पंजाब के CM भी होंगे सेलिब्रेशन में शामिल

जानकारी के मुताबिक परिणीति और राघव की सगाई का सेलिब्रेशन शाम 5 बजे से शुरू होने वाला है। इसे सिख रीति-रिवाजों के अनुसार किया जाएगा। सेलिब्रेशन की शुरुआत सुखमनी साहिब पथ से होगी और उसके बाद शाम 6 बजे अरदास होगी। इस कार्यक्रम में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। इस फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे।