प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिससे यह साफ हो गया कि वो परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल नहीं होंगी। वहीं इससे उनके फैंस का भी दिल टूट गया। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा से 24 सितंबर को शादी करने वाली हैं। इस ग्रैंड वेडिंग से पहले प्री वेडिंग फंक्शन्स भी शुरू हो गए हैं। वहीं सारे गेस्ट भी इस शाही शादी का हिस्सा होने के लिए राजस्थान के उदयपुर पहुंच चुके हैं, लेकिन सबकी नजरें परिणीति की कजिन बहन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को ढ़ूंढ रही हैं। हालांकि अभी तक उनका कोई अता पता नहीं है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा परिणीति के लिए खास मैसेज

ऐसी खबरें आई थीं कि प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ परिणीति की शादी में शामिल होंगी, लेकिन प्रियंका ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि वो अपनी बहन की शादी का हिस्सा नहीं होंगी। दरअसल प्रियंका ने परिणीति की फोटो शेयर कर लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि तुम अपने बड़े दिन पर भी इसी तरह खुश और संतुष्ट होगी। हमेशा तुम्हारे लिए ढेर सारा प्यार। हैशटैग न्यू बिगनिंग।' इस फोटो के साथ उन्होंने राघव और परिणीति को टैग भी किया है।

बकरी के साथ खेलती हुई नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

वहीं इस पोस्ट से पहले, प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर की है, जिसमें वो, बेटी मालती और बहनोई फ्रेंकी जोन्स के साथ एक खेत में घूमते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में प्रियंका को एक बकरी के साथ खेलते हुए देखा गया। वहीं, मालती भी अपने नन्हें पैरों पर खड़ी होकर फार्म का जायजा लेती हुई दिखाई दी। इस वीडियो पर फैन्स खूब प्यार लुटा रहे हैं, लेकिन वहीं कुछ फैंस उदास भी हो गए हैं, क्योंकि वो अपनी फेवरेट स्टार को परिणीति की शादी में नहीं देख पाएंगे।

आपको बता दें परिणीति और राघव ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद मई 2023 में सगाई की थी। दोनों ने साथ में इंग्लैंड में पढ़ाई भी की है। इस वजह से दोनों काफी समय से एक दूसरे को जानते थे और तभी से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

और पढ़ें..

राघव चड्ढा के मामा ने शेयर की ग्रैंड वेडिंग की INSIDE PHOTOS, देखें क्या कुछ है खास