MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Women's Day 2024: बॉलीवुड की वो 10 महिला प्रधान फ़िल्में, जिनकी कमाई ने हिला दिया बॉक्स ऑफिस

Women's Day 2024: बॉलीवुड की वो 10 महिला प्रधान फ़िल्में, जिनकी कमाई ने हिला दिया बॉक्स ऑफिस

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड में महिला प्रधान फ़िल्में हर दौर में बनती रही हैं। इन फिल्मों को क्रिटिक्स की सराहना हमेशा मिलती रही है। लेकिन अब ये बॉक्स ऑफिस पर भी खूब कमाई कर रही हैं। महिला दिवस (8 मार्च) पर जानिए ऐसी 10 सबसे कमाऊ फिल्मों के बारे में...

2 Min read
Gagan Gurjar
Published : Mar 05 2024, 06:24 PM IST| Updated : Mar 05 2024, 06:32 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
Image Credit : Social Media

10. पिंक

2016 में रिलीज हुई इस फिल्म में तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिका है। फिल्म ने भारत में 65.39 करोड़ रुपए की नेट कमाई की थी।

210
Image Credit : Social Media

9. डियर जिंदगी

भारत में नेट 68.16 करोड़ रुपए कमाने वाली यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। जबकि शाहरुख़ खान भी इसमें नज़र आए हैं।

310
Image Credit : Social Media

8. नीरजा

नीरजा भनोट की इस बायोपिक में सोनम कपूर की मुख्य भूमिका है। 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 75.61 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था।

410
Image Credit : Social Media

7. द डर्टी पिक्चर

फिल्म में विद्या बालन मुख्य भूमिका में है। 2011 में आई यह फिल्म साउथ इंडियन एक्ट्रेस रहीं सिल्क स्मिता की बायोपिक है। फिल्म ने 80 करोड़ रुपए कमाए थे।

510
Image Credit : Social Media

6. वीरे दी वेडिंग

इस फिल्म में करीना कपूर और सोनम कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। 2018 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 81.39 करोड़ रुपए कमाए थे।

610
Image Credit : Social Media

5. मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ़ झांसी

कंगना रनौत स्टारर यह फिल्म झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जिंदगी पर आधारित है। बॉक्स ऑफिस पर 92.19 करोड़ कमाने वाली यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी।

710
Image Credit : Social Media

4. राजी

2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। हरिंदर सिक्का की किताब 'कॉलिंग सहमत' पर बेस्ड इस फिल्म ने 123.84 करोड़ रुपए कमाए थे।

810
Image Credit : Social Media

3. तनु वेड्स मनु रिटर्न्स

इस फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल में हैं और आर. माधवन उनके अपोजिट दिखे हैं। 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 150.8 करोड़ रुपए कमाए थे।

910
Image Credit : Social Media

2. द केरल स्टोरी

2023 में रिलीज हुई इस फिल्म में अदा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 242.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

1010
Image Credit : Social Media

1. पद्मावत

दीपिका पादुकोण की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म चित्तौड़ की रानी पद्मावती की कहानी बताती है। 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 302.15 करोड़ रुपए कमाए थे।

और पढ़ें…

कितने रुपए में अंबानी की पार्टी में नाचे SRK, सलमान, आमिर? खुल गया राज

SRK से दीपिका पादुकोण तक शादियों में नाचने के करोड़ों लेते हैं स्टार्स!

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved