ब्लड प्रेशर की गोली गले में अटकने से जीनत अमान की जान पर बन आई। घंटों बाद राहत मिली। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर आपबीती शेयर की।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सैफ अली खान के बाद अब गुजरे जमाने की पॉपुलर और खूबसूरत एक्ट्रेस जीनत अमान मौत के मुंह में जाते-जाते बची हैं। हालांकि, जीनत पर किसी ने हमला नहीं किया, बल्कि ब्लड प्रेशर की एक गोली की वजह से उनकी जान पर बन आई थी। 73 साल की जीनत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में आपबीती शेयर की है। उन्होंने बताया है कि कैसे ब्लड प्रेशर की एक गोली की वजह से उनकी जान जाते-जाते बची। उनकी मानें तो उनके साथ यह हादसा 20 जनवरी की रात, तब हुआ, जब वे एक स्टूडियो में शूट करने के बाद घर लौटी थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जीनत अमान के गले में अटक गई थी BP की गोली

जीनत अमान ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "अंधेरी स्थित एक स्टूडियो में दिनभर के शूट के बाद मैं घर लौटी। लिली बहुत ख़ुश थी। मैंने उसे अटेंशन दिया, जिसकी वो हकदार है। फिर मैंने अपने रात के सारे काम किए और सोने से पहले आखिरी काम था अपनी ब्लड प्रेशर की गोली लेना। मैंने गोली अपने मुंह में रखी और पानी का घूंट लिया। इसके बाद मुझे ऐसा लगा, जैसे मेरी सांस अटक गई। वह छोटी सी गोली मेरे गले में फंस गई थी। यह इतने नीचे थी, जिसे उल्टा नहीं किया जा सकता था और इतने ऊपर थी कि इसे निगला नहीं जा सकता था। मैं अब भी सांस ले सकती थी, लेकिन यह रुक गई थी। मैंने फिर पानी पीया और गिलास खाली होने तक पानी पीती गई। लेकिन गोली अटकी रही।"

यह भी पढ़ें : Saif Ali Khan के घर लगे CCTV कैमरा, अब इस हीरो के कंधे पर खान फैमिली की सुरक्षा

हादसे के वक्त घर में अकेली थीं जीनत अमान 

जीनत ने आगे लिखा कि उनके साथ एक कुत्ते और पांच बिल्लियों के अलावा उस वक्त घर में कोई नहीं था। उन्हें घबराहट होने लगी थी। डॉक्टर का नंबर व्यस्त आ रहा था। जीनत लिखती हैं, "मैंने घबराकर अपने बेटे जहान खान को फोन किया। वह अपना पूरा काम छोड़कर तुरंत आ गया। मैंने उसका इंतज़ार किया और मेरी बेचैनी बढ़ती गई। मैं उस दवा के अलावा कुछ और नहीं सोच पा रही थी, जिसने मेरी सांस रोक कर रखी थी। इस कहानी का कोई नाटकीय अंत नहीं था। जहान आया और हम फाइनली डॉक्टर के पास गए, जिन्होंने कहा कि वक्त के साथ गोली घुल जाएगी। मैंने अगले कुछ घंटे गरम पानी पीकर और इंतज़ार कर गुजारे।"

यह भी पढ़ें : 'टांग पकड़कर घसीटते हुए कमरे में ले गए, फर्श पर पटका और...'

जीनत अमान ने अपने फैन्स को दी बड़ी सीख

जीनत ने पोस्ट में लिखा है कि अगली सुबह जब वे उठीं तो वे अपनी उस मुश्किल दौर के बारे में सोचकर कुछ लापरवाह महसूस कर रही थीं। उनके मुताबिक़, जिंदगी में कई बार ऐसे मुश्किल वक्त आते हैं, जब काम कम करने और धैर्य ज्यादा रखने की जरूरत होती है। वे लिखती हैं, "गोली उस सिचुएशन का एक रूपक है।मैं बस यह सोच सकती थी कि बेचैनी बहुत ज्यादा थी। मैंने दूसरों से मदद मांगी, लेकिन आखिर में बस इतना ही कर सकी कि मैंने धैर्य रखा और अपने डर पर कंट्रोल किया। फिर यह (गोली) घुल गई। यह मेरे लिए अच्छा था।" 

View post on Instagram

जीनत ने अपने फैन्स को सलाह देते हुए अंत में लिखा, "कभी-कभी किसी मुद्दे से सीधे निपटना जरूरी होता है। उसका सामना करना, चुनौती देना, बदलना। लेकिन कभी-कभी परिस्थिति में धैर्य, संयम और संतुलन के दूसरे नरम कामों की जरूरत होती है।"