MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Border 2 Advance Booking: जानिए रिलीज से पहले कितनी कमाई कर चुकी सनी देओल की फिल्म?

Border 2 Advance Booking: जानिए रिलीज से पहले कितनी कमाई कर चुकी सनी देओल की फिल्म?

सनी देओल की मोस्ट अवैटेड फिल्म 'बॉर्डर 2' एडवांस बुकिंग से जमकर नोट छाप रही है। फिल्म की रिलीज को बस एक दिन बाकी है। लेकिन इससे पहले ही प्री-सेल्स से फिल्म की कमाई करोड़ों में पहुंच गई है। जानिए बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग के बारे में...

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Jan 22 2026, 08:19 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Border 2 Advance Booking Latest Report
Image Credit : Instagram

Border 2 Advance Booking Latest Report

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो पहले दिन के लिए 'बॉर्डर 2' के अब तक 175982 टिकट बिक चुके हैं। टिकटों की ये संख्या वह है, जो सिर्फ टिकट बुकिंग ऐप्स से हुई है। इसमें भी ब्लॉक सीट्स को शामिल नहीं किया गया है।

25
Border 2 Collection, जो एडवांस बुकिंग से हुआ?
Image Credit : Instagram

Border 2 Collection, जो एडवांस बुकिंग से हुआ?

अगर एडवांस बुकिंग से हुई 'बॉर्डर 2' की कमाई की बात करें तो फिल्म ने अभी तक लगभग 5.65 करोड़ रुपए प्री सेल्स से कमा चुकी है। यह बिना ब्लॉक सीटों के है। अगर ब्लॉक सीटों को शामिल कर लिया जाए तो यह कलेक्शन तकरीबन 9.94 करोड़ रुपए पहुंच जाता है।

यह भी पढ़ें : Border 2 का विलेन कौन? कई फिल्मों और वेब सीरीज में कर चुका काम?

35
सबसे ज्यादा दिल्ली में हुई 'बॉर्डर 2' की कमाई
Image Credit : Facebook

सबसे ज्यादा दिल्ली में हुई 'बॉर्डर 2' की कमाई

अगर रीजन वाइज देखें तो एडवांस बुकिंग से 'बॉर्डर 2' की सबसे ज्यादा कमाई दिल्ली से हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक़, प्री-सेल्स से यह फिल्म यहां 1.43 करोड़ (ब्लॉक सीट्स के साथ 2.18 करोड़) रुपए कमा चुकी है। दूसरे पायदान पर महारष्ट्र है, जहां से इस फिल्म का प्री-सेल्स बिजनेस 72.93 लाख (ब्लॉक सीट्स के साथ 1.44 लाख) रुपए हो चुका है।

45
क्या 'ग़दर 2' का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी 'बॉर्डर 2'?
Image Credit : instagram

क्या 'ग़दर 2' का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी 'बॉर्डर 2'?

सनी देओल की फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग की बात करें तो टॉप पर 'ग़दर 2' है। पहले दिन के लिए इस फिल्म के 722821 टिकट एडवांस में बिके थे, जिससे इसका कलेक्शन करीब 17.6 करोड़ रुपए हुआ था। 'बॉर्डर 2' अभी इस आंकड़े से पीछे चल रही है। देखना यह है कि फाइनल आंकड़ा आने तक 'बॉर्डर 2' 'ग़दर 2' को पीछे छोड़ पाती है या नहीं।

यह भी पढ़ें : Border 2 तो झांकी है, 2026 में सनी देओल की अभी ये 6 फ़िल्में आनी बाकी हैं

55
क्या 'बॉर्डर 2' बनेगी 2026 की सबसे बड़ी ओपनर?
Image Credit : Youtube Screenshot

क्या 'बॉर्डर 2' बनेगी 2026 की सबसे बड़ी ओपनर?

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी और सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकारों से सजी हिस्टोरिकल वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' 2026 की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर बनने जा रही है। ऐसा एडवांस बुकिंग को देखते हुए साफ़ कहा जा सकता है। क्योंकि अभी धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा स्टारर 'इक्कीस' इस लिस्ट में टॉप पर है, जिसने पहले दिन 6.50 करोड़ रुपए कमाए थे। हालांकि, अगर इंडियन फिल्मों की बात करें तो यह दूसरे नंबर पर रह सकती है। अभी प्रभास स्टारर तेलुगु फिल्म 'द राजा साब' पहले दिन 53.75 करोड़ (एक दिन पहले हुए प्रीमियर को छोड़कर) रुपए के कलेक्शन के साथ टॉप पर है। जबकि चिरंजीवी स्टारर तेलुगु फिल्म 'मन शंकर वर प्रसाद गारू' पहले दिन 32.25 करोड़ (एक दिन पहले हुए प्रीमियर को छोड़कर) रुपए कमाकर दूसरे पायदान पर है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
सनी देओल
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rajpal Yadav को सिंगर ने दिया एडवांस चैक? बोले- चलो उन्हें घर लाते हैं
Recommended image2
Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह की फिल्म का ट्रेलर इस खास दिन होगा रिलीज
Recommended image3
Rajpal Yadav को सलमान सहित इन 3 सुपरस्टार ने दी मदद की पेशकश, कब आएंगे जेल से बाहर
Recommended image4
Rajpal Yadav केस में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, इस दिन हो सकते हैं जेल से रिहा!
Recommended image5
Valentine's Day: 2002 की रोमांटिक मूवी हो रही रिरिलीज, प्रोड्यूसर Aruna Irani ने बताई वजह
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved