Prabhas Vs Salman Khan box office Eid 2027 Clash: ईद 2027 पर प्रभास की 'स्पिरिट' और सलमान की फिल्म के क्लैश की खबरें तेज हो गई हैं।जिससे बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के दो बड़े सुपरस्टार प्रभास और सलमान खान के बीच ईद 2027 पर बॉक्स ऑफिस भिड़ंत की खबरों ने काफी बज क्रिएट किया था। प्रभास की संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘स्पिरिट’ और सलमान खान की नयनतारा स्टारर फिल्म को एक ही फेस्टिव रिलीज विंडो में आने की बात कही जा रही थी। अब खबर है कि ‘स्पिरिट’ की रिलीज विंडो बदली जा सकती है, जिससे दोनों फिल्मों का अगले साल ईद 2027 पर क्लैश टल सकता है।
क्या ईद पर सोलो रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म?
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘स्पिरिट’ को ईद 2027 के बजाय किसी दूसरी रिलीज विंडो में लाने पर विचार किया जा रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में फिल्म के जून 2027 में रिलीज होने की संभावना भी जताई गई है। अगर ऐसा होता है तो सलमान खान की फिल्म को ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर सोलो रिलीज का फायदा मिल सकता है। सलमान खान लंबे समय से ईद रिलीज के साथ खास तौर पर जुड़े रहे हैं। ऐसे में उनकी अगली फिल्म के लिए ईद 2027 का स्लॉट काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस फिल्म में उनके साथ साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा नजर आएंगी और इसका निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं। फिल्म को दिल राजू और शिरीष प्रोड्यूस कर रहे हैं।
और पढ़ें - 'मेरी जवानी और बेडरूम के सपने...', कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को यूं फटकारा
‘स्पिरिट’ की रिलीज को लेकर क्यों उठे सवाल?
प्रभास की ‘स्पिरिट’ को संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं। ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों के बाद वांगा की इस फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त एक्साइटमेंट है। फिल्म में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में हैं। प्रोजेक्ट काफी बड़ा है और प्रभास के पास एक साथ कई फिल्मों की जिम्मेदारियां हैं। इसी वजह से शूटिंग शेड्यूल और फिल्म को समय पर पूरा करने को लेकर लगातार चर्चा होती रही है। इन खबरों के बीच यह रिपोर्ट सामने आई कि ‘स्पिरिट’ को ईद की जगह किसी नई रिलीज विंडो में शिफ्ट किया जा सकता है।
लेकिन मेकर्स ने कर दिया बड़ा खुलासा
हालांकि यहां ट्विस्ट यह है कि ‘स्पिरिट’ के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट बदलने की खबरों को खारिज कर दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, टी-सीरीज ने साफ किया है कि फिल्म अभी भी 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। यानी फिलहाल प्रभास और सलमान खान की ईद 2027 की टक्कर टलती हुई नजर नहीं आ रही है।
और पढ़ें - सुनीता आहूजा ने तलाक का केस लिया वापस, गोविंदा को ‘शुगर डैडी’ बताने के बाद बदला फैसला?
तो क्या होगा प्रभास Vs सलमान का महामुकाबला?
अगर दोनों फिल्मों की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं होता है, तो ईद 2027 पर बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। एक तरफ प्रभास जैसे पैन-इंडिया स्टार और ‘एनिमल’ फेम संदीप रेड्डी वांगा की जोड़ी होगी, तो दूसरी तरफ ईद के पुराने बॉक्स ऑफिस किंग कहे जाने वाले सलमान खान अपनी एक्शन फिल्म के साथ उतरेंगे। हालांकि अभी तक ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट बदलने को लेकर चल रही अटकलों और मेकर्स के आधिकारिक बयान में अंतर है। इसलिए फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि क्लैश पूरी तरह टल गया है। लेकिन इतना जरूर है कि ईद 2027 का बॉक्स ऑफिस मुकाबला अभी से बेहद दिलचस्प बन चुका है।
