टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान ने क्रिकेटर रमनदीप सिंह से गुरुद्वारे में शादी की। 8 साल के रिश्ते के बाद कपल ने शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी।
Who is Charlie Chauhan: टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान ने 7 अगस्त को क्रिकेटर रमनदीप सिंह के साथ गुरुद्वारे में पारंपरिक तरीके से शादी की। शादी के अगले दिन कपल ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और फैंस को इस खास दिन की झलक दिखाई। हालांकि, शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर सामने आ चुके थे, लेकिन अब चार्ली और रमनदीप ने सेरेमनी की ऑफिशियल तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक छोटा और दिल को छू लेने वाला मैसेज भी लिखा।
कौन हैं चार्ली चौहान?
चार्ली चौहान टीवी एक्ट्रेस हैं। 8 सितंबर, 1987 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में पैदा हुईं चार्ली को सबसे ज्यादा उनके रोल 'एला' (बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर) के लिए जाना जाता है। चार्ली ने करियर की शुरुआत MTV के शो, रोडीज 7 से की थी। चार्ली रियलिटी डांस शो 'नच बलिये 5' में भी देखा गया था। चार्ल चौहान को एमटीवी के शो 'कैसी ये यारियां' में मुक्ति के रोल के लिए भी खूब वाहवाही मिली।
8 साल से साथ हैं चार्ली चौहान-रमनदीप सिंह
चार्ली ने शादी की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपने रिश्ते के सफर को याद किया। उन्होंने बताया कि दोनों पिछले 8 साल से साथ हैं। अपनी पोस्ट में चार्ली ने लिखा कि ये 8 साल एक-दूसरे से प्यार करने, साथ आगे बढ़ने, हंसने और सपने देखने में बीते हैं। अब दोनों ने पूरी जिंदगी एक-दूसरे के साथ बिताने का फैसला किया है। चार्ली ने अपने मैसेज के साथ रेड हार्ट और इन्फिनिटी इमोजी भी शेयर किए।
लाल-सुनहरे लहंगे में दुल्हन बनीं चार्ली
शादी की तस्वीरों में 'कैसी ये यारियां' फेम चार्ली चौहान लाल और सुनहरे रंग के लहंगे में नजर आईं। उन्होंने इसके साथ भारी सोने की ब्राइडल ज्वेलरी पहनी थी। वहीं, रमनदीप सिंह आइवरी रंग की शेरवानी और लाल पगड़ी में दिखाई दिए। दोनों की तस्वीरों में शादी की पारंपरिक झलक देखने को मिली।
सोशल मीडिया से दूर रखा था रिश्ता
चार्ली और रमनदीप ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक सोशल मीडिया की नजरों से दूर रखा। दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक प्राइवेट रखा था। शादी के बाद सामने आई तस्वीरों के जरिए फैंस को उनके रिश्ते और इस खास मौके की झलक मिली।

माही विज और आरती सिंह समेत सितारों ने दी बधाई
- चार्ली और रमनदीप की शादी के बाद टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें बधाई दी। माही विज, कुंवर अमर और अन्य कलाकारों ने नए शादीशुदा जोड़े के लिए सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं।
- शादी में शामिल हुए जय भानुशाली ने भी इस खास मौके की तस्वीरें शेयर कीं। चार्ली की शादी की पोस्ट पर माही विज ने उन्हें बधाई देते हुए भावुक संदेश लिखा। उन्होंने चार्ली को अपनी खूबसूरत लड़की बताया और कहा कि उन्होंने उन्हें अपनी आंखों के सामने एक छोटी बच्ची से खूबसूरत दुल्हन बनते देखा है।
- माही विज ने कहा कि चार्ली को उस व्यक्ति से शादी करते देखना, जिसका उन्होंने हमेशा सपना देखा था और जिसे उनके दिल ने चुना, उनके लिए खुशी और भावनाओं से भरा पल है। उन्होंने चार्ली के लिए प्यार, हंसी, सपनों और खुशियों से भरी जिंदगी की कामना की।
- माही ने आगे कहा कि चार्ली का दिल बहुत खूबसूरत है और उन्हें विश्वास है कि खूबसूरत दिलों को खूबसूरत दिल ही मिलते हैं। उन्होंने नए जोड़े के लिए ऐसी शादीशुदा जिंदगी की कामना की, जिसमें हमेशा प्यार, सम्मान, दोस्ती और समझ बनी रहे।
- आरती सिंह ने भी चार्ली और रमनदीप को बधाई दी। उन्होंने कपल के लिए जीवन भर खुशी और साथ की कामना की।
कौन हैं रमनदीप सिंह?
रमनदीप सिंह क्रिकेटर हैं और घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए भी खेलते हैं। अब चार्ली चौहान के साथ उनकी शादी के बाद दोनों को फैंस और टीवी-क्रिकेट जगत से लगातार बधाइयां मिल रही हैं।


