MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Deepika-Ranveer ही नहीं, ये 7 कपल भी फ़टाफ़ट कर चुके दो बच्चे! एक हीरोइन 8 महीने में 2 बार बनी मां

Deepika-Ranveer ही नहीं, ये 7 कपल भी फ़टाफ़ट कर चुके दो बच्चे! एक हीरोइन 8 महीने में 2 बार बनी मां

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिर से प्रेग्नेंट हैं। खास बात यह है कि अभी रणवीर सिंह और  उनकी बेटी दुआ सिर्फ डेढ़ साल की है और उन्होंने दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है। नज़र डालिए ऐसे ही 7 कपल पर, जिनके बच्चों में ढाई से भी कम का अंतर है...

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Apr 20 2026, 07:40 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
देबिना बनर्जी गुरमीत चौधरी: 8 महीने से 2 बार पैरेंट्स बने!
Image Credit : Instagram

देबिना बनर्जी- गुरमीत चौधरी: 8 महीने से 2 बार पैरेंट्स बने!

टीवी सीरियल 'रामायण' में सीता और राम का रोल कर चुके देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी वो कपल हैं, जो एक ही साल में दो बार पैरेंट्स बने। अप्रैल 2022 में देबिना ने बेटी लियाना को जन्म दिया और 6 महीने बाद ही नवम्बर 2022 में उनकी दूसरी बेटी दिविशा पैदा हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
लवलीन सासन-कौशिक कृष्णमूर्ति: बच्चों में सिर्फ डेढ़ साल का अंतर
Image Credit : Instagram

लवलीन सासन-कौशिक कृष्णमूर्ति: बच्चों में सिर्फ डेढ़ साल का अंतर

'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'साथ निभाना साथिया' जैसे सीरियल की एक्ट्रेस लवलीन कौर सासन में 2019 में कौशिक कृष्णमूर्ति से शादी की। वे दो बच्चों की मां हैं। उनके बच्चों में डेढ़ साल का अंतर है। पहले बेटे रॉयस का जन्म फ़रवरी 2020 में हुआ और 16 जुलाई 2021 को उनके जन्मदिन पर उनका दूसरा बेटा प्रिंस पैदा हुआ।

37
दीया चोपड़ा-रिची मेहता: 12 महीने में दो बार दी खुशखबरी!
Image Credit : Instagram

दीया चोपड़ा-रिची मेहता: 12 महीने में दो बार दी खुशखबरी!

'ना आना इस देश लाडो' जैसे सीरियल्स में दिखीं टीवी एक्ट्रेस दीया चोपड़ा ने 2016 में रिची मेहता से शादी की। वे दो बच्चों बेटी और बेटे में सिर्फ 12 महीने का अंतर है। 2019 में उनके बेटे इवान का जन्म हुआ और इसके 12 महीने बाद 6 अप्रैल 2020 को उनकी बेटी सोफिया दुनिया में आई। दीया अपने बच्चों को आयरिश ट्विन्स कहती हैं।

47
चाहत खन्ना-फरहान मिर्ज़ा : 15 महीने के अंतर से पैदा हुए दो बच्चे
Image Credit : Instagram

चाहत खन्ना-फरहान मिर्ज़ा : 15 महीने के अंतर से पैदा हुए दो बच्चे

'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे सीरियल्स में नज़र आईं चाहत खन्ना की दो शादी हुईं। उनकी पहली शादी भारत नरसिंघानी (2006-2007) और दूसरी शादी फरहान मिर्ज़ा (2013-2018) से हुई। चाहत और फरहान की दो बेटियां हैं और दोनों में 15 महीने का अंतर है। उनकी पहली बेटी जोहर 9 सितम्बर 2016 को पैदा हुई और दूसरी बेटी अमायरा का जन्म दिसंबर 2017 को हुआ था।

57
कनिका कपूर- राज चंडोक: तीन बच्चे, सब में 2-2 साल का अंतर
Image Credit : Instagram

कनिका कपूर- राज चंडोक: तीन बच्चे, सब में 2-2 साल का अंतर

'बेबी डॉल' जैसे गानों की संगर कनिका कपूर की दो शादियां हुईं। उनकी पहली शादी NRI जनरल प्रैक्टिसनर राज चंडोक से 1999 में हुई थी, जिनसे उनके तीन बच्चे बेटियां आयना, समारा और बेटा युवराज हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो तीनों बच्चों में सिर्फ दो-दो साल का अंतर है। 2012 में राज से कनिका का तलाक हुआ और 2022 में उन्होंने NRI बिजनेसमैन गौतम हाथीरमानी से दूसरी शादी कर ली।

67
डिम्पी गांगुली- रोहित रॉय: दो बच्चों में सिर्फ दो साल का अंतर
Image Credit : Instagram

डिम्पी गांगुली- रोहित रॉय: दो बच्चों में सिर्फ दो साल का अंतर

'बिग बॉस 8' में बतौर कंटेस्टेंट दिखीं डिम्पी गांगुली की दो शादी हुईं। पहली शादी 2010 में बीजेपी लीडर रहे प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन से हुई, जिनसे 2015 में उनका तलाक हो गया। डिम्पी ने दूसरी शादी 2015 में दुबई बेस्ड बिजनेसमैन रोहित रॉय से की, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं। 2016 में उनकी बेटी रियाना (Reanna) पैदा हुई। अप्रैल 2020 में वे बेटे आर्यन और जुलाई 2022 में उनके दूसरे बेटे ऋषान का जन्म हुआ। यानी डिम्पी के दूसरे और तीसरे बच्चे के बीच सिर्फ दो साल का अंतर है।

77
मीरा राजपूत- शाहिद कपूर: दो बच्चे, दोनों में दो साल का अंतर
Image Credit : Instagram

मीरा राजपूत- शाहिद कपूर: दो बच्चे, दोनों में दो साल का अंतर

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर ने 2015 में दिल्ली बेस्ड मीरा राजपूत से शादी की। कपल के दो बच्चे हैं और दोनों में सिर्फ दो साल का अंतर है। 26 अगस्त 2016 को कपल की बेटी मीशा कपूर का जन्म हुआ और 5 अक्टूबर 2018 को उनका बेटा जैन कपूर पैदा हुआ।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
टीवी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Mouni Roy-Suraj Nambiar Separation: मौनी रॉय के पति को अब इस एक्ट्रेस ने किया अनफॉलो, क्या नहीं बचा रिश्ता?
Recommended image2
90s Flashback: 32 साल में ऐसी दिखने लगी अलिफ लैला की मरजीना, TV से दूर अब कर रही ये काम
Recommended image3
Vijay Daughter Divya Saasha: कौन हैं दिव्या साशा? लाइमलाइट से दूर है मुख्यमंत्री विजय की बेटी
Recommended image4
Cannes 2026: कान्स के रेड कारपेट पर दिखेगा बॉलीवुड का जलवा, जानें कब हो रहा शुरू?
Recommended image5
Aamir Khan की वजह से फ्लॉप हुई Ek Din! अब बेटे ने खाई पापा को लेकर कौन सी बड़ी कसम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved