अजय देवगन की 'धमाल 4' ने 13 दिनों में 134.50 करोड़ रुपये नेट कमाकर 'वेलकम टू द जंगल' को पीछे छोड़ दिया। फिल्म 2026 की चौथी सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म बन गई।

अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसकी रिलीज को 13 दिन हो चुके हैं और इस अवधि में इसने ना सिर्फ 100 करोड़ रुपए के नेट कलेक्शन के आंकड़े को पार किया, बल्कि यह 2026 की चौथी सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इसने अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को पीछे छोड़ दिया है, जो 25 दिन से बॉक्स ऑफिस पर चल रही है। अगर भारत में रिलीज हुईं सभी फिल्मों के लिहाज से देखें तो 'धमाल 4' अभी इस साल की सबसे कमाऊ मूवीज की लिस्ट में आठवें पायदान पर खड़ी है।

'धमाल 4' ने 13वें दिन तक कितना कलेक्शन किया

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' ने 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को लगभग 2.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 134.50 करोड़ रुपए हो गया है। अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी, अंजलि आनंद, संजय मिश्रा और ईशा गुप्ता जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म ने अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम टू द जंगल' को 2026 की सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में चौथे स्थान से पांचवें पायदान पर खिसका दिया। अहमद खान के निर्देशन में बनी 'वेलकम 3' ने 28 दिन में 133.43 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया।

यह भी पढ़ें : 'जन नायकन' ने एडवांस बुकिंग में खड़ा किया कमाई का पहाड़, एक को छोड़ टूटा 2026 की हर फिल्म का रिकॉर्ड

2026 की 5 सबसे कमाऊ हिंदी फ़िल्में कौन-सी हैं?

नं.फिल्मभारत में नेट कलेक्शनबॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट
1धुरंधर 2 : द रिवेंज1149.30 करोड़ रुपयेब्लॉकबस्टर
2बॉर्डर 2329.43 करोड़ रुपयेसुपरहिट
3भूत बंगला182.36 करोड़ रुपयेसफल
4धमाल 4134.50 करोड़ रुपयेNA
5वेलकम टू द जंगल133.40 करोड़ रुपयेNA

यह भी पढ़ें : 'जन नायकन' के हीरो विजय के पास कितनी दौलत? फिल्म की हीरोइन से विलेन तक कौन कितना अमीर

2026 की देश की सबसे कमाऊ फ़िल्में

नं.फिल्मभारत में नेट कलेक्शन बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट
1धुरंधर 2 : द रिवेंज1149.30 करोड़ रुपयेब्लॉकबस्टर
2बॉर्डर 2329.43 करोड़ रुपयेसुपरहिट
3पेद्दी (तेलुगु)244.45 करोड़ रुपयेNA
4मन शंकर वर प्रसाद गारू (तेलगु)218.47 करोड़ रुपयेसुपरहिट
5करुप्पु (तमिल)198.18 करोड़ रुपयेNA
6भूत बंगला182.36 करोड़ रुपयेसफल
7द राजा साब (तेलुगु)146.04 करोड़ रुपयेफ्लॉप
8धमाल 4134.50 करोड़ रुपयेNA
9वेलकम टू द जंगल133.40 करोड़ रुपयेNA
10वाझा 2 : बायोपिक ऑफ़ बिलियन ब्रोज (मलयालम)129.42 करोड़ रुपयेऑलटाइम ब्लॉकबस्टर