'धमाल 4' चौथे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है। फिल्म को चलते 25 दिन हो गए हैं और इसने कई फिल्मों को पछाड़ दिया है। जल्दी ही यह अजय देवगन की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवीज में शामिल होगी।

अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' चौथे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बनाए हुए है। 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' जैसी बड़ी हॉलीवुड रिलीज के बीच भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही। चौथे रविवार को फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़त देखने को मिली, जिससे इसका कुल भारतीय नेट कलेक्शन 170 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। हालांकि, 25वें दिन यानी चौथे सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखने को मिली। लेकिन माना जा रहा है कि लाइफटाइम कलेक्शन में यह फिल्म अजय देवगन की टॉप 5 मूवीज में जगह बना लेगी।

'धमाल 4' का 25वें दिन का कलेक्शन कितना रहा?

चौथे सोमवार यानी 25वें दिन 'धमाल 4' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 60 लाख रुपये की नेट की कमाई की। अगर 24वें दिन के कलेक्शन से तुलना करें तो इसमें 77 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। फिल्म ने रविवार को लगभग 2.64 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था। 25 दिन बाद इस फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 171.05 करोड़ रुपए पहुंच गया है। माना जा रहा है कि फिल्म का लाइफटाइम नेट कलेक्शन 180-185 करोड़ रुपये के बीच रह सकता है।

यह भी पढ़ें : Spider Man Brand New Day ने 5वें दिन भी मचाया तहलका, पहले सोमवार इतनी हुई कमाई

Dhamaal 4 का Week Wise Box Office Collection कितना रहा?

अवधिनेट कलेक्शन
पहला सप्ताह99.09 करोड़
दूसरा सप्ताह44.24 करोड़
तीसरा सप्ताह21.14 करोड़
22वां दिन1.31 करोड़
23वां दिन2.03 करोड़
24वां दिन2.64 करोड़
25वां दिन60 लाख रुपए
कुल नेट कलेक्शन171.05 करोड़

यह भी पढ़ें : Ramayana में सूर्पणखा क्यों बनीं रकुल प्रीत सिंह? पहली बार खुद बताई असली वजह

धमाल 4' ने 'रेस 3' का रिकॉर्ड तोड़ा

171.05 करोड़ रुपये के साथ 'धमाल 4' ने सलमान खान की 'रेस 3' के लाइफटाइम नेट कलेक्शन (169 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, यह अजय देवगन की छठी सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है। अब इस फिल्म का टारगेट 'रेड 2' के कलेक्शन को पीछे छोड़ना है। अगर ऐसा करने में यह सफल हुई तो अजय देवगन की 5वीं सबसे कमाऊ फिल्म बन जाएगी। अजय देवगन की टॉप 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में ये रहीं :-

रैंकफिल्मभारतीय नेट कलेक्शन
1तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर279.50 करोड़ रुपए
2सिंघम अगेन270.60 करोड़ रुपए
3दृश्यम 2241 करोड़ रुपए
4गोलमाल अगेन205.72 करोड़ रुपए
5रेड 2179.30 करोड़ रुपए
6धमाल 4171.05 करोड़ रुपए (25 दिन)
7टोटल धमाल154.30 करोड़ रुपए
8शैतान151 करोड़ रुपए
9सिंघम रिटर्न्स141 करोड़ रुपए
10गोलमाल 3106 करोड़ रुपए

नोट : लिस्ट में अजय देवगन सिर्फ बतौर लीड एक्टर और बॉलीवुड फिल्मों को शामिल किया गया है। अगर ओवरऑल बात करें तो तेलुगु में बनी ‘RRR’ अजय देवगन की सबसे कमाऊ फिल्म है, जिसका नेट कलेक्शन लगभग 782.20 करोड़ रुपए रहा था।