रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने चार दिन में ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। चौथे दिन ₹103.45 करोड़ कमाई के साथ फिल्म का कुल ग्रॉस ₹526 करोड़ के पार निकल गया। फिल्म को देशभर में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह लगातार नए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना रही है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 4: रणवीर सिंह स्टारर मूवी 'धुरंधर द रिवेंज' बॉलीवुड के इतिहास में हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। यहां तक कि भारत में चौथे दिन तक फिल्म की ग्रॉस कमाई 500 करोड़ को पार कर चुकी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चौथे दिन देशभर में 20,100 शोज 

Sacnilk के मुताबिक, चौथे दिन तक 'धुरंधर 2: द रिवेंज' 20,100 शो में चल रही है और इसने ₹103.45 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही, भारत में अब तक इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹526.61 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹442.72 करोड़ हो गया है। हालांकि, अभी अंतिम आंकड़े आने बाकी हैं।

चौथे दिन कब कितनी ऑक्यूपेंसी

Sacnilk के मुताबिक, 'धुरंधर: द रिवेंज' ने हिंदी बेल्ट में चौथे दिन सुबह के शो के दौरान 74.23% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की। वहीं, दोपहर में ये बढ़कर 91.23% तक पहुंच गई। शाम के समय ऑक्यूपेंसी 88.85% दर्ज की गई। ओवरऑल ऑक्यूपेंसी की बात करें तो यह 84.77% रही। शनिवार को फिल्म ने ईद के मौके पर हिंदी सिनेमा के लिए एक दिन में सबसे ज्यादा कलेक्शन का रिकॉर्ड बनाया। लेकिन रविवार को कुछ नए रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है।

धुरंधर 2 की अब तक कैसे हुई कमाई

धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले यानी 18 मार्च को पेड प्रीव्यू के जरिये 11,294 शोज से 43 करोड़ की कमाई की। इसके बाद रिलीज वाले दिन यानी 19 मार्च को 21,633 शोज से ₹102.55Cr, दूसरे दिन 20,125 शोज से ₹80.72Cr, तीसरे दिन 20,917 शोज से ₹113Cr और चौथे दिन 20,100 शोज के जरिये ₹103.45Cr (खबर लिखे जाने तक) की कमाई की।

चौथे दिन किस शहर में कितने शोज

धुरंधर 2 के चौथे दिन देशभर के अलग-अलग शहरों में काफी शोज हुए। सबसे ज्यादा 1706 शो दिल्ली एनसीआर में हुए। इसके बाद मुंबई में 1414 शोज, अहमदाबाद में 980 शोज, पुणे में 713 शोज, बेंगलुरू में 685, सूरत में 597, हैदराबाद में 556, कोलकाता में 409, लखनऊ 270, जयपुर 246, चंडीगढ़ 226, चेन्नई 157 और भोपाल में 131 शोज हुए।

स्टारकास्ट और प्रोडक्शन

‘धुरंधर 2’ फिल्म को जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा राकेश बेदी, दानिश पंडोर और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में यामी गौतम का कैमियो भी है। फिल्म का निर्देशन यामी गौतम के पति आदित्य धर ने किया है।