MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar 2 Collection Day 27: चौथे हफ्ते में पहुंचते ही पस्त हुई फिल्म, 27वें दिन इतना कमाया

Dhurandhar 2 Collection Day 27: चौथे हफ्ते में पहुंचते ही पस्त हुई फिल्म, 27वें दिन इतना कमाया

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की रिलीज को 27 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म अपने चौथे वीक में चल रही है। हालांकि, अब बॉक्स ऑफिस पर इसकी हालत पस्त नजर आ रही हैं। इसी बीच डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म का 27वें दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है।

3 Min read
Author : Rakhee Jhawar
Published : Apr 14 2026, 06:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर हाल
Image Credit : instagram

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर हाल

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 की बॉक्स ऑफिस पर अब हालत खस्ता नजर आ रही है। हालांकि, फिल्म फिर भी जोर मार रही है। इसने इस साल इतनी तगड़ी कमाई की कि शायद ही दूसरी कोई फिल्म इसके कलेक्शन का आंकड़ा छू पाएगी। 

27
धुरंधर 2 का 27वें दिन का कलेक्शन
Image Credit : instagram

धुरंधर 2 का 27वें दिन का कलेक्शन

धुरंधर 2 की रिलीज को 27 दिन हो गए हैं। फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अपने 27वें दिन 4.85 करोड़ का बिजनेस किया। ये आंकड़ा शाम 6 बजे तक का है। बता दें कि फिल्म के 6755 शोज  चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें... Bhooth Bangla Advance Booking शुरू, सेंसर बोर्ड ने 10 मिनट छोटी की अक्षय कुमार की मूवी

37
धुरंधर 2 की चौथे वीक की कमाई
Image Credit : instagram

धुरंधर 2 की चौथे वीक की कमाई

धुरंधर 2 ने अपने चौथे वीक के 23वें दिन 7 करोड़ कमाए थे। 24वें दिन इसकी कमाई 13.50 करोड़ रही। 25वें दिन इसने 14.50 करोड़ का बिजनेस किया। 26वें दिन इसकी कमाई 5.20 करोड़ रही और 27वें दिन इसने 4.85 करोड़ कमाए।

47
धुरंधर 2 की टोटल कमाई
Image Credit : instagram

धुरंधर 2 की टोटल कमाई

धुरंधर 2 ने 27 दिन में इंडिया में नेट में 1093.47 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इसका ग्रॉस कलेक्शन 1309.09 करोड़ हो गया है। बता दें कि धुरंधर 2 इंडिया में नेट कलेक्शन के मामले में दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म है। पहले नंबर पर अभी भी अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 है, जिसने 1234.10 करोड़ कमाए थे। 

57
धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
Image Credit : instagram

धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाका किया। फिल्म ने दुनियाभर में 1718.62 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, इसका ओवरसीज कलेक्शन 415.25 करोड़ पहुंच गया है। कमाई के मामले में ये फिल्म अभी भी वर्ल्डवाइड दंगल और बाहुबली 2 से पीछे हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर ये थोड़ा और जोर मार ले तो बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। हालांकि, दंगल को पछाड़ पाना इसके लिए थोड़ा मुश्किल होगा।

67
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा
Image Credit : instagram

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा

धुरंधर 2 ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना लिया था। पेड प्रीव्यू में फिल्म ने 43 करोड़ कमाए थे। ओपनिंग डे पर इसका कलेक्शन 102.55 करोड़ रहा था। दूसरे दिन इसने 80.72 करोड़ कमाए थे। तीसरे दिन इसकी कमाई 113 करोड़ रही। चौथे दिन इसने 114.85 करोड़ और 5वें दिन 65 करोड़ का कारोबार किया। छठे और 7वें दिन इसने 56.60 और 48.75 करोड़ कमाए थे। 8वें दिन इसने 49.70 करोड़ का बिजनेस किया था। पहले वीकेंड 674.17 करोड़, दूसरे वीकेंड 263.65 करोड़ और तीसरे वीकेंड 110.60 करोड़ का कारोबार किया।

77
धुरंधर 2 के बारे में
Image Credit : instagram

धुरंधर 2 के बारे में

धुरंधर: द रिवेंज एक स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसे आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है। इसका निर्माण आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले किया है। ये 2025 में आई फिल्म धुरंधर का सीक्वल है। इसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पंडोर और मानव गोहिल लीड रोल में हैं। ये फिल्म एक भारतीय खुफिया एजेंट की कहानी है जो कराची के आपराधिक गिरोहों और पाकिस्तानी राजनीति में घुसपैठ करते हुए 26/11 हमलों का बदला लेता है और बड़े खतरों का सामना करता है।

ये भी पढ़ें... Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Teaser: वरुण धवन की मूवी का टीजर देख क्यों भड़क रहे लोग?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
रणवीर सिंह
संजय दत्त

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Pepsi’s 2026 Campaign: अहान पांडे-अनीत पड्डा का Pepsi वीडियो 2.5 बिलियन व्यूज़ पार, बना बड़ा ट्रेंड
Recommended image2
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Teaser: वरुण धवन की मूवी का टीजर देख क्यों भड़क रहे लोग?
Recommended image3
Janhvi Kapoor Glam Look: बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, इयरिंग्स की कीमत उड़ाएगी होश
Recommended image4
Ganga Mai Ki Betiyan Big Twist: स्नेहा की अटकीं सांसें, सहाना के खिलाफ कौन रचेगा साजिश?
Recommended image5
Bhooth Bangla Advance Booking शुरू, सेंसर बोर्ड ने 10 मिनट छोटी की अक्षय कुमार की मूवी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved