- Home
- Entertainment
- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: टॉप 5 में एंट्री, KGF 2, RRR को पछाड़ा, 'धुरंधर' को भी खा गई
Dhurandhar 2 Worldwide Collection: टॉप 5 में एंट्री, KGF 2, RRR को पछाड़ा, 'धुरंधर' को भी खा गई
Dhurandhar 2 Worldwide Box Office पर भारत की 5वीं सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। इसने यहां तेलुगु फिल्म 'RRR', कन्नड़ फिल्म 'KGF Chapter 2' और हिंदी फिल्म 'जवान' और ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ दिया है। ये हैं दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 5 फ़िल्में ...

5. धुरंधर (2025)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 1307.35 करोड़ रुपए
यह 'धुरंधर द रिवेंज' की प्रीक्वल है, जिसके डायरेक्शन आदित्य धर हैं। रणवीर सिंह फिल्म के लीड हीरो है और मुख्य विलेन के तौर पर अक्षय खन्ना दिखे हैं। फिल्म में बाकी स्टार्स वही हैं, जो दूसरे पार्ट में दिखाई दिए। ‘धुरंधर 2’ ने 11 दिन में इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ इसे 5 सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में चौथे से पांचवें पायदान पर खिसका दिया है।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Collection Day 11: 11वें दिन और भी तूफानी हुई रणवीर सिंह की फिल्म, कर ली इतनी कमाई
4. धुरंधर द रिवेंज (2026)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 1,361.95 करोड़ रुपए (11 दिन में)
यह बॉलीवुड की पैन इंडिया फिल्म है, जिसका डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह का लीड रोल है और मुख्य विलेन के तौर पर अर्जुन रामपाल दिखे हैं। संजय दत्त, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी इसमें दिखे हैं। अब इस फिल्म से आगे नीचे बताई गईं सिर्फ तीन इंडियन फ़िल्में हैं। इनमें दो साउथ और एक बॉलीवुड मूवी शामिल है।
3. पुष्पा 2 : द रूल (2024)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 1,742.10 करोड़ रुपए
तेलुगु सिनेमा की इस पैन इंडिया फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। अल्लू अर्जुन फिल्म के लीड हीरो हैं और उनके साथ रश्मिका मंदाना, फहाद फाजिल, राव रमेश और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं।
2. बाहुबली 2 :द कन्क्लूजन (2017)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 1,788.06 करोड़ रुपए
तेलुगु सिनेमा की इस पैन इंडिया फिल्म का निर्देशन एस.एस. रामामौली ने किया है। फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं। उनके साथ राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी और सत्यराज की अहम् भूमिका है।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Second Saturday Collection में सभी रिकॉर्ड चूर, पर नं.1 बनने से रह गई इतनी दूर
1. दंगल (2016)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 2,070.30 करोड़ रुपए
बॉलीवुड की इस फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया है। फिल्म में आमिर खान का लीड रोल है। फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी इसमें अहम् भूमिका है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।