MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar 2 Collection Day 11: 11 दिन में टूटा 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड! 'धुरंधर' भी पीछे छूटी

Dhurandhar 2 Collection Day 11: 11 दिन में टूटा 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड! 'धुरंधर' भी पीछे छूटी

Dhurandhar 2 Second Weekend Collection में बड़ा धमाका करने जा रही है। दूसरे शुक्रवार और दूसरे शनिवार को बंपर कमाई करने के बाद दूसरे रविवार इसकी कमाई और भी तूफानी हो गई है। जानिए Dhurandhar The Revenge Day 11 Collection...

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Mar 30 2026, 07:50 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
'धुरंधर 2' का 11वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Image Credit : Facebook

'धुरंधर 2' का 11वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' थमने का नाम नहीं ले रही है। इसने बॉक्स ऑफिस पर दूसरा ब्लॉकबस्टर वीकेंड दिया। दूसरे शुक्रवार और शनिवार तूफ़ान बनकर छाई 'धुरंधर 2' 11वें दिन यानी दूसरे रविवार सुनामी बन गई। ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म ने भारत में 11वें दिन लगभग 68.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसमें से लगभग 63 करोड़ रुपए फिल्म के सिर्फ हिंदी वर्जन ने कमाए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
'धुरंधर 2' का दूसरे वीकेंड का कलेक्शन कितना हुआ?
Image Credit : X

'धुरंधर 2' का दूसरे वीकेंड का कलेक्शन कितना हुआ?

दूसरे वीकेंड में आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाय एक्शन ड्रामा फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' लगभग 172 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की। दूसरे वीकेंड में फिल्म ने इतनी कमाई की है, जितनी कई हिंदी फ़िल्में लाइफटाइम भी नहीं कमा पाई हैं। 

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Collection Day 10: 'धुरंधर 2' फिर बनी सुनामी! अब किन 2 फिल्मों को पीछे छोड़ा?

35
धुरंधर 2 का कुल कलेक्शन कितना हुआ?
Image Credit : X

धुरंधर 2 का कुल कलेक्शन कितना हुआ?

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर 2' ने भारत में अब तक लगभग 846.87 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। अगर अकेले हिंदी वर्जन की बात करें तो इस फिल्म ने लगभग 810 करोड़ रुपए से ज्यादा कूट डाले हैं। इसके साथ ही यह 800 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वाली तीसरी हिंदी फिल्म बन गई है। इस लिस्ट में पहले से अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा 2 : द रूल’ (हिंदी वर्जन) और 'धुरंधर' शामिल हैं, जिनका लाइफटाइम कलेक्शन क्रमशः 830.10 करोड़ रुपए और 895.96 करोड़ रुपए रहा। माना जा रहा है 12वें दिन हिंदी बेल्ट में ‘धुरंधर 2’ ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ देगी। वहीं, अगर koimoi.com की रिपोर्ट की मानें तो ‘धुरंधर 2’ के हिंदी वर्जन ने 11 दिन में लगभग 836.09  करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इस हिसाब से देखें तो यह ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दूसरी सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म बन गई है।

45
Dhurandhar 2 Day Wise Collection
Image Credit : instagram

Dhurandhar 2 Day Wise Collection

पेड प्रीव्यूज (18 मार्च 2026) : 43 करोड़ रुपए

पहला दिन (19 मार्च 2026) : 102.55 करोड़ रुपए

दूसरा दिन (20 मार्च 2026) : 80.72 करोड़ रुपए

तीसरा दिन (21 मार्च 2026): 113 करोड़ रुपए

चौथा दिन (22 मार्च 2026) : 114.85 करोड़ रुपए

पांचवां दिन (23 मार्च 2026) : 65 करोड़ रुपए

छठा दिन (24 मार्च 2026) : 56.60 करोड़ रुपए

सातवां दिन (25 मार्च 2026) : 48.75 करोड़ रुपए

आठवां दिन (26 मार्च 2026) : 49.70 करोड़ रुपए

नौवां दिन (27 मार्च 2026) : 41.75 करोड़ रुपए

दसवां दिन (28 मार्च 2026): 62.85 करोड़ रुपए

ग्यारहवां दिन (29 मार्च 2026): 68.10 करोड़ रुपए*

अब तक का कुल कलेक्शन : 846.87 करोड़ रुपए*

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Second Saturday Collection में सभी रिकॉर्ड चूर, पर नं.1 बनने से रह गई इतनी दूर

55
'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?
Image Credit : X

'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?

'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1,361  करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है। इस फिल्म ने भारत में ग्रॉस 1,011.95  करोड़ रुपए से ज्यादा और विदेशों में ग्रॉस 350 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड ऑफिस पर ‘धुरंधर’ के ग्रॉस कलेक्शन को पछाड़ दिया है, जो लगभग 1,307.35 करोड़ रुपए था। हिंदी फिल्मों में अब इससे आगे सिर्फ आमिर खान स्टारर 'दंगल' है, जिसने दुनियाभर में लगभग 2,070.30 करोड़ रुपए कमाए थे। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, साउथ में वो कमाल किया, जो कोई बॉलीवुड फिल्म ना कर सकी!
Recommended image2
28 साल की एक्ट्रेस ने क्यों छोड़ा देश? खुद बताई वजह, करियर को लेकर कही बड़ी बात
Recommended image3
Peddi Trailer Update: जानिए कब और कहां लॉन्च होगा राम चरण-जान्हवी कपूर की 'पेड्डी' का ट्रेलर?
Recommended image4
Salman Khan Upcoming Movie: सबसे खतरनाक लुक में दिखेंगे सलमान खान! 'धुरंधर' से निकला कनेक्शन
Recommended image5
Who Is Agnimitra Paul: कौन हैं बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल, श्रीदेवी से रहा खास कनेक्शन!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved