धुरंधर के रहमान डकैत अक्षय खन्ना के बड़े भाई राहुल खन्ना सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, राहुल का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर खलबली मची हुई है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। बता दें कि राहुल ने बाथरूम में नहाते है हुए एक लाइव वीडियो अपने यूट्यूब पर शेयर किया है। 

गुजरे जमाने के एक्टर विनोद खन्ना के बेटे और अक्षय खन्ना के भाई राहुल खन्ना अक्सर कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिनकी वजह से उनकी चर्चा होने लगती है। वैसे तो राहुल लाइमलाइट में से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बता दें कि राहुल एक्टर और मॉडल हैं, हालांकि उनका एक्टिंग करियर फ्लॉप ही रहा। सालों से वे किसी मूवी में नजर नहीं आए हैं। इसी बीच उन्होंने ऐसा कुछ कर दिया है कि वे सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, राहुल ने बाथरूम में नहाते हुए एक वीडियो Art of Taking a Shower नाम के यूट्यूब पर शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैन्स में गदर मचा हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बाथरूम से लाइव आए राहुल खन्ना

राहुल खन्ना ने यूट्यूब Art of Taking a Shower नाम से अपना चैनल शुरू किया है। इस चैनल की शुरुआत उन्होंने एक लाइव स्ट्रीम से की है, जिसका टाइटल उन्होंने राहुल खन्ना शावर रिचुअल लिखा है। करीब 15 मिनट के इस लाइव वीडियो सेशन में राहुल ने अपने नहाने के स्टाइल को बताया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में वे पहले तो बाथरोब पहने नजर आए। फिर कुछ सेकंड बाद उन्होंने बाथरोब हटाकर शॉवर लेने से लेकर शेविंग करने तक के स्टाइल को लाइव दिखाया। उनके इस लाइव वीडियो ने धमाका कर रखा है। बता दें कि इस वीडियो को अभी 4500 से ज्यादा लोगों ने देखा है। जबकि उनके चैनल पर अभी सिर्फ 116 फॉलोवर्स ही हैं। उन्होंने अपने इस लाइव बाथ स्ट्रीम लिंक को इंस्टाग्राम स्टोरी में भी शेयर किया है।

राहुल खन्ना के वीडियो पर आए ऐसे कमेंट्स

राहुल खन्ना के नहाने वाले लाइव वीडियो पर फैन्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ ने उनसे डिमांड करते हुए पूछा कि अक्षय खन्ना इस तरह से लाइव कब आ रहे हैं। पायल नाम की यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या उसने नहाने का तरीका दिखाने के लिए ही एक चैनल बनाया है? वैसे मुझे कोई शिकायत नहीं है। भावना कपूर नाम की यूजर ने लिखा- क्या आपको नहीं लगता कि जब आप शॉवर के नीचे न हों तो शॉवर बंद रखना चाहिए? इससे कितना पानी बर्बाद होता है! सृष्टि नाम की यूजर ने डिमांड करते हुए लिखा- अक्षय से कहे वो भी ऐसा करें। अनुष्का बनर्जी नाम की यूजर ने लिखा- क्या गजब का तरीका है जीने का। इसी तरह अन्य ने भी कमेंट्स किए।

राहुल खन्ना का करियर

राहुल खन्ना के करियर की बात करें तो वो फ्लॉप ही रहा है। उन्होंने 1994 में एमटीवी एशिया के साथ वीजे के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने दीपा मेहता की फिल्म 1947 अर्थ (1998) से बॉलीवुड में की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वे एलान, रकीब और दिल कबड्डी जैसी फिल्मों में काम किया। वे रणबीर कपूर की फिल्म वेक अप सिड में कैमियो रोल में दिखे। राहुल काफी सालों से किसी मूवी में नजर नहीं आए। हैं। हालांकि, वे बतौर मॉडल एक्टिव हैं।