- Home
- Entertainment
- Dhurandhar में रहमान डकैत का रोल तीन एक्टर्स ने ठुकराया, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान!
Dhurandhar में रहमान डकैत का रोल तीन एक्टर्स ने ठुकराया, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान!
'धुरंधर' फ्रेंचाइजी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 2900 करोड़ रुपए से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसकी वजह है फिल्म की शानदार कहानी और जानदार कास्टिंग। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तीन स्टार्स ने फिल्म में रहमान डकैत का रोल ठुकरा दिया था।

'धुरंधर' की कास्टिंग का चौंकाने वाला खुलासा
'धुरंधर' के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक़, अक्षय खन्ना से पहले रहमान डकैत का रोल कई एक्टर्स को ऑफर हुआ था। लेकिन सबने इसे करने से मना कर दिया था।
किन एक्टर्स ने ठुकराया रहमान डकैत का रोल?
मुकेश छाबड़ा ने बताया, "काश मैं उनके नाम बता पाता। दो-तीन एक्टर्स ने यह रोल ठुकरा दिया। फिल्म रिलीज के बाद उन्होंने मुझे कॉल और मैसेज किया कि ‘काश हमने हां कर दी होती।’ एक साउथ का एक्टर था और दो बॉलीवुड से थे।"
यह भी पढ़ें : 19वें दिन धुरंधर 2 का सबसे बुरा हाल, 10 CR से नीचे पहुंची कमाई
रहमान डकैत का रोल दूसरे एक्टर्स ने क्यों नहीं किया?
मुकेश छाबड़ा ने आगे कहा, "उन्होंने मुझे बहुत अजीब लॉजिक दिया। उन्होंने कहा, यह एक मल्टी-स्टारर फिल्म है। यह रणवीर की फिल्म है।" छाबड़ा की मानें तो एक्टर्स के इस जवाब को सुनकर वे हैरान थे। क्योंकि यह आदित्य धर की वापसी थी और फिल्म का निर्माण काफी बड़े पैमाने पर हो रहा था। छाबड़ा ने भले ही किसी एक्टर का नाम नहीं लिया, लेकिन कुछ समय पहले अनिल कपूर यह मान चुके हैं कि उन्होंने यह फिल्म ठुकरा दी थी और उन्हें इस बात का अफ़सोस भी है।
'धुरंधर' में कैसे हुई अक्षय खन्ना की एंट्री
छाबड़ा की मानें तो जब सभी एक्टर्स ने मना कर दिया तो उन्होंने अक्षय खन्ना को अप्रोच किया। बकौल मुकेश छाबड़ा, “मैंने उन्हें कॉल किया। उन्होंने कहा, मैं आऊंगा। मैंने उसी दिन स्क्रिप्ट भेजी और अगले दिन सुबह उनका मैसेज आया—‘मैं यह कर रहा हूं।’" मुकेश छावड़ा के मुताबिक़, कुछ सीनियर एक्टर्स स्क्रिप्ट सुनकर तुरंत फैसला लेते हैं और ज्यादा सोचते नहीं। अक्षय खन्ना ने भी उसी अंदाज में इस रोल के लिए हामी भरी।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Third Sunday Collection में 3 फिल्मों से पीछे, देखें टॉप 5 की लिस्ट
'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की कमाई 2900 करोड़ पार
जिस 'धुरंधर' को बड़े-बड़े एक्टर्स ने रिजेक्ट कर दिया, उसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 2900 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म के पहले पार्ट ने 1307 से ज्यादा और दूसरे पार्ट यानी 'धुरंधर द रिवेंज' ने 1622 करोड़ रुपए से ज्यादा दुनियाभर में कूट डाले हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के अलावा आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।