'Dhurandhar' को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है। हाल ही में एक पाकिस्तानी शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिल्म की कहानी, किरदारों और रियलिटी पर सवाल उठाता नजर आ रहा है। 

'धुरंधर' (Dhurandhar) और 'धुरंधर' 2 दोनों ही मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आएं। आदित्य धर की मूवी को पूरी दुनिया में पसंद किया जा रहा है। लेकिन हाल ही में एक पाकिस्तानी मैन ने फिल्म को ओवररेटेड बता दिया। इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर रोहन भाटिया ने बाली में एक पाकिस्तानी शख्स से मुलाकात के दौरान उससे फिल्म'धुरंधर' पर राय पूछी। वीडियो में वह शख्स फिल्म को थोड़ी ओवररेटेड बताते हुए कुछ सीन को फनी करार देता है।

लियारी को लेकर उठाए सवाल

पाकिस्तानी शख्स ने फिल्म में दिखाए गए लियारी (Lyari) के सीन और डायलॉग पर कहा कि जो लियारी को कंट्रोल करता है, वो कराची को कंट्रोल करता है… ये लाइन हमें काफी मजाकिया लगी। 'असल में कराची से पूरे पाकिस्तान को कंट्रोल नहीं किया जा सकता।' हालांकि उसने यह माना कि लियारी में गैंग वायलेंस होता है, लेकिन फिल्म में इसे बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है।

सारा अर्जुन के लुक पर कमेंट

पाकिस्तानी शख्स ने फिल्म में सारा अर्जुन के किरदार को लेकर भी सवाल उठाएं। उसने कहा कि लियारी की सड़कों पर मिनी स्कर्ट पहनकर घूमना असंभव हैं। वहां मौजूद महिला ने भी इसका समर्थन करते हुए कहा कि वहां इस तरह का पहनावा और अकेले घूमना रियलिस्टिक नहीं है।

और पढ़ें: 6 PHOTOS: इतने आलीशान घर में रहते हैं TV के राम-सीता, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

गाने और डिटेल्स पर भी उठे सवाल

शख्स ने कहा कि FA9LA गाना अच्छा है, लेकिन यह बलोची गाना नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से रणवीर सिंह मूवी में हाफ स्लीव कुर्ता पहना है, वहां कोई भी शख्स ऐसा नहीं पहनता है। इसके साथी पाकिस्तानी मैन ने कहा कि जिस तरह से मूवी में एक मंत्री के बेटी को भगाकर लेज जाता है, ऐसा नामुमकिन हैं। यह सिर्फ ड्रामेटिक इफेक्ट के लिए दिखाया गया है। हालांकि मूवी के गाने और सिनेमैट्रोग्राफी की तारीफ की। 

View post on Instagram

‘धुरंधर 2’ की कमाई

बता दें कि 'धुरंधर' के हिट होने के बाद इसका अगला पार्ट रिलीज हो गया है। ‘धुरंधर 2’ ने एक हफ्ते में वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं, इस मूवी का भारत में कुल नेट कलेक्शन 674.17 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 805.32 करोड़ रुपए हो गया।

इसे भी पढ़े: पहले कहा छूने दो, फिर लांघ दी सारी सारी सीमाएं..'धुरंधर 2' एक्टर ने सुनाया फिल्म इंडस्ट्री का घिनौना सच