Dhurandhar 2 Collection Day 9: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का 9वें दिन कैसा रहा हाल?
Dhurandhar The Revenge Box Office पर पहले हफ्ते के मुकाबले कुछ धीमी पड़ गई है। कमाई के जैसे आंकड़े पहले 8 दिन तक देखने को मिल रहे थे, 9वें दिन वैसी रफ़्तार नहीं दिख रही। खासकर सुबह के शोज में फिल्म काफी धीमी चल रही है।

'धुरंधर 2' का 9वें दिन का कलेक्शन
ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' ने 9वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को लगभग 11.49 करोड़ रुपए का कलेक्शन दोपहर 3 बजे तक किया। इसमें से 10.09 करोड़ रुपए फिल्म के हिंदी वर्जन ने कमाए हैं।
मामूली बढ़त के बाद फिर कम कमाई
गुरुवार यानी रिलीज के बाद 8वें दिन 'धुरंधर 2' ने 49.70 करोड़ रुपए की कमाई की। यह 7वें दिन (बुधवार) के मुकाबले मामूली ही सही, लेकिन ज्यादा थी। लेकिन 9वें दिन राम नवमी की छुट्टी होने के बावजूद फिल्म के कलेक्शन में ग्रोथ मिलती नहीं दिख रही है। बल्कि शुरुआती आंकड़े इस कलेक्शन के कम रहने की ओर इशारा कर रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म ने बुधवार को 48.75 करोड़ रुपए कमाए थे।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Second Thursday Collection में 'धुरंधर' को पछाड़ बनी नं. 1, टॉप 5 में ये मूवी शामिल
'धुरंधर 2' का कुल कलेक्शन कितना हुआ?
आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाय एक्शन ड्रामा 'धुरंधर द रिवेंज' ने 9 दिन में भारत में नेट लगभग 685.66 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। अगर हिंदी वर्जन की बात करें तो यह करीब 660 करोड़ रुपए+ हुआ है।
बॉलीवुड की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है 'धुरंधर 2'
'धुरंधर 2' पहले 8 दिन में ही भारत में बॉलीवुड की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है। इसका कुल कलेक्शन लगभग 656 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुका है। खास बात यह है कि पहले नंबर पर इसी फिल्म का पहला पार्ट 'धुरंधर' है, जिसने लाइफटाइम 895.96 करोड़ रुपए है। वैसे अगर साउथ के डब्ड वर्जनों को भी शामिल कर लिया जाए तो 'धुरंधर 2' तीसरी सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म है। क्योंकि अभी 'पुष्पा 2' का हिंदी वर्जन 830.10 करोड़ रुपए की कमाई के साथ दूसरे पायदान पर है।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Vs Pushpa 2: पहले हफ्ते में कौन किस पर भारी? टॉप 5 सबसे कमाऊ फ़िल्में में कौनसी
200 फीसदी के मुनाफे के करीब 'धुरंधर 2'
'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर 200 फीसदी के मुनाफे के करीब पहुंच गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का निर्माण लगभग 225 करोड़ रुपए में हुआ है। जबकि यह लागत निकालने के बाद लगभग 425करोड़ रुपए का मुनाफ़ा दे चुकी है। यह बजट के मुकाबले लगभग 188 फीसदी से ज्यादा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।