MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Aja Ekadashi Vrat Katha
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
Hanuman Ansh Box Office Collection
Bank Holidays
Aaj Ka Rashifal
8th Pay Commission
Delhi Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
India Vs Pakistan Tri-Nation Series
Delhi Building Collapse Lookout Circular
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar The Revenge Advance Booking: 'धुरंधर 2' का धमाल, ताबड़तोड़ कर डाली इतनी कमाई

Dhurandhar The Revenge Advance Booking: 'धुरंधर 2' का धमाल, ताबड़तोड़ कर डाली इतनी कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' की एडवांस बुकिंग शनिवार को शुरू हो चुकी है। इस स्पाय एक्शन ड्रामा फिल्म का क्रेज ऐसा है कि बॉक्स ऑफिस पर इसके ताबड़तोड़ टिकट बिक रहे हैं। पेड प्रीव्यूज के बाद इसके पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी शानदार हैं। 

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Mar 15 2026, 09:48 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
'धुरंधर 2' की पहले दिन की एडवांस बुकिंग कितनी हुई?
Image Credit : X

'धुरंधर 2' की पहले दिन की एडवांस बुकिंग कितनी हुई?

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, एडवांस बुकिंग ओपन होने के बाद पहले 24 घंटे में ही 'धुरंधर : द रिवेंज' के पहले दिन के शोज के लिए लगभग 154618 टिकट बिक चुके हैं। इनमें से 144326 टिकट सिर्फ हिंदी वर्जन के बिके हैं, बाकी अन्य भाषाई वर्जनों के हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
पहले दिन के लिए कितनी हुई 'धुरंधर : द रिवेंज' की कमाई?
Image Credit : instagram

पहले दिन के लिए कितनी हुई 'धुरंधर : द रिवेंज' की कमाई?

एडवांस बुकिंग से पहले दिन के लिए 'धुरंधर : द रिवेंज' की कमाई पहले 24 घंटे के अंदर तकरीबन 7.93 करोड़ रुपए हो गई है। यह आंकड़ा बिना ब्लॉक सीट के है। अगर ब्लॉक सीट को इसमें शामिल कर लिया जाए तो यह लगभग 15.88 करोड़ रुपए हो जाता है।

36
'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू की बुकिंग कितनी हुई?
Image Credit : instagram

'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू की बुकिंग कितनी हुई?

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर : द रिवेंज' पेड प्रीव्यूज से 28 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है, जबकि अभी इसमें 3 दिन का समय बाकी है। फिल्म के 5.6 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। माना जा रहा है कि यह आंकड़ा 35 करोड़ रुपए तक जा सकता है।

46
वर्ल्डवाइड कितना हुआ 'धुरंधर : द रिवेंज' का कलेक्शन
Image Credit : X

वर्ल्डवाइड कितना हुआ 'धुरंधर : द रिवेंज' का कलेक्शन

अगर वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग की बात करें तो माना जा रहा है कि फिल्म सिर्फ प्रीमियर से 50 करोड़ रुपए के आसपास का कलेक्शन कर सकती है। हालांकि, अभी तक इसके आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं।

56
पहले दिन कितनी कमाई करेगी 'धुरंधर 2'?
Image Credit : JioStudios youtube

पहले दिन कितनी कमाई करेगी 'धुरंधर 2'?

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'धुरंधर : द रिवेंज' पहले दिन अकेले भारत में 100-150 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 200 करोड़ रुपए के पार जाने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो भारत में 100 करोड़ और दुनियाभर में 200 करोड़ रुपए से ओपनिंग करने वाली यह पहली हिंदी फिल्म बन सकती है।

66
'धुरंधर : द रिवेंज' रिलीज डेट और स्टार कास्ट
Image Credit : Facebook

'धुरंधर : द रिवेंज' रिलीज डेट और स्टार कास्ट

'धुरंधर : द रिवेंज' 18 मार्च के पेड प्रीव्यूज के बाद 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज की जाएगी। फिल्म 5 भाषाओं (हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम) में आ रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अजुन, राकेश बेदी और दानिश पंडोर जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। फिल्म का पहला पार्ट 'धुरंधर' दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था, जिसने दुनियाभर में 1350 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Priyanka Chopra ने अमेरिका से भेजा वीडियो, Mary Kom को लेकर Bigg Boss के कंटेस्टेंट्स से आखिर क्या कह दिया?
Recommended image2
'हनुमान अंश' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, 31वें दिन कर डाली ओपनिंग से 227 गुना कमाई
Recommended image3
Bigg Boss 20: 16 कंटेस्टेंट के साथ शुरू हुआ सलमान खान का शो, जानिए किस-किसने ली एंट्री?
Recommended image4
Mirzapur The Movie Collection Day 3: तीन में 100 करोड़ पार हुई 'मिर्जापुर', रविवार को की इतनी कमाई
Recommended image5
गोविंदा की बर्बादी की दुआ मांगने मंदिर-दरगाह जाती थी एक महिला! सालों बाद खुला चौंकाने वाला राज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved