Mohanlal Drishyam 3 Collection Day 3: सुपरस्टार मोहनलाल की हालिया रिलीज क्राइम थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर लगातार कब्जा बनाए हुए हैं। फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। बता दें कि डायरेक्टर जीतू जोसफ की ये फिल्म दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। जानते हैं मूवी ने तीसरे दिन कितना कमाया। 

Drishyam 3 Box Office Collection Day 3: डायरेक्टर जीतू जोसफ की फिल्म दृश्यम 3 की रिलीज का हर किसी को इंतजार था। अब फिल्म सिनेमाघरों में है और दर्शकों की दीवानगी देखने लायक है। फिल्म के हर शो करीब-करीब हाउसफुल जा रहे हैं। फिल्म ने अपनी रिलीज के 3 दिन पूरे कर लिए है। इसी बीच साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है। देखते हैं फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 ने कितना कमाया

मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 लगातार सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है। sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म अपनी रिलीज के तीसरे दिन 13.70 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने अभी तक इंडियन बॉक्स ऑफिस 40.60 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 47.17 करोड़ पहुंच गया है। फिल्म को देशभर में 5081 शोज में दिखाया जा रहा है। आपको बता दें कि फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15.85 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन इसने 11.05 करोड़ का बिजनेस किया था। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने 3 दिन में 92.17 करोड़ कमाए लिए है। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि मूवी की कमाई की रफ्तार को देखकर कहा जा सकता है कि ये जल्दी ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार लेगी। फिल्म को एक साथ 4 भाषाओं में रिलीज किया गया है। कन्नड़ में फिल्म ने तीसरे दिन 15 लाख, मलयालम में 8.93 करोड़, तमिल में 46 लाख और तेलुगु में 86 लाख का बिजनेस किया।

ये भी पढ़ें.. एक साल में 35 फिल्में करने वाला कौन है ये सुपरस्टार, 25 रही बॉक्स ऑफिस पर HIT

फिल्म दृश्यम 3 के बारे में

दृश्यम 3 एक मलयालम भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो जीतू जोसेफ द्वारा लिखित और निर्देशित है। आशीर्वाद सिनेमाज के लिए एंटनी पेरुम्बावूर द्वारा निर्मित ये दृश्यम 2 (2021) की अगली कड़ी और दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। फिल्म में मोहनलाल के साथ मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, सिद्दीकी, मुरली गोपी, बीजू मेनन, कलाभवन शाजॉन और आशा सरथ लीड रोल में हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी सतीश कुरुप ने की है। प्रशांत माधव ने प्रोडक्शन डिजाइनिंग और सिनॉय जोसेफ ने साउंड डिजाइनिंग किया है। फिल्म का बजट 100 करोड़ है। दृश्यम फ्रेंचाइजी की फिल्मों की बात करें तो दृश्यम 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट 5 करोड़ था और बॉक्स ऑफिस पर इसने 62 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसमें मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, आशा शरथ, सिद्दीकी, रोशन बशीर और नीरज माधव थे। दृश्यम 2 2021 में रिलीज हुई थी। इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज किया गया था।

ये भी पढ़ें.. Drishyam 3 के बाद इन 8 फिल्मों में दिखेंगे मोहनलाल, 4 में धांसू कैमियो-5 इसी साल आएंगी