मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। डायरेक्टर जीतू जोसफ की इस फिल्म को दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। दर्शकों द्वारा फिल्म को अच्छे रिव्यू दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की एडवांस बुकिंग शानदार हुई है। इसी बीच फिल्म पहले दिन कितना कमाएगी, इसके प्रीडिक्शन का आंकड़ा सामने आया है।
Mohanlal Drishyam 3 Day 1 Prediction: मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 का रिलीज के साथ जोरदार धमाका देखने को मिल रहा है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शक फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं। ज्यादातर का कहना है इस फिल्म में पिछली दोनों मूवीज से ज्यादा अच्छा सस्पेंस और थ्रिल है। फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स ने इसकी ओपकनिंग डे की कमाई का अंदाजा लगाया है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो ये मूवी मलयालम सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है। आइए, पढ़ते हैं पूरी डिटेल...

इतने करोड़ के साथ ओपनिंग करेगी Drishyam 3
ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो दृश्यम 3 ने दुनियाभर में एडवांस बुकिंग से 25 करोड़ का कलेक्शन पहले ही चुकी है। इसकी 10.5 करोड़ की कमाई डोमेस्टिक मार्किट से हुई है। बता दें कि दृश्यम 3 के गल्फ, नॉर्थ अमेरिका, यूके और ऑस्ट्रेलिया के ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कलेक्शन देखने को मिल रहा है । sacnilk.com द्वारा लगाए गए अनुमान के हिसाब से फिल्म की ओपनिंग डे की एडवांस सेल्स बढ़कर 27-30 करोड़ तक पहुंच गई। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 40 करोड़ के साथ ओपनिंग कर सकती है। वहीं, इंडिया में ये 21-22 करोड़ कमा सकती है। वैसे, मोहनलाल की अभी तक पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म L2: Empuraan है। इसने पहले दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ के साथ अपना खाता खोला था।
ये भी पढ़ें.. एक साल में 35 फिल्में करने वाला कौन है ये सुपरस्टार, 25 रही बॉक्स ऑफिस पर HIT
मोहनलाल की दृश्यम 3 के बारे में
मोहनलाल की दृश्यम 3 का बात करें तो ये दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी फिल्म है। इसके पहले आई दोनों फिल्में यानी दृश्यम और दृश्यम 2 को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिला था। इन दोनों फिल्मों का हिंदी में भी रीमेक बना और अजय देवगन ने इसमें लीड रोल प्ले किया था। ये मूवी भी शानदार रही। बता दें डायरेक्टर जीतू जोसफ की फिल्म दृश्यम 3 में पहली दोनों फिल्मों से ज्यादा सस्पेंस और थ्रिल है। इसमें मोहनलाल के साथ मीना, अनसिबा हसन, एस्तेर अनिल, सिद्दीकी, आशा सरथ और मुरली गोपी भी हैं। 100 करोड़ के बजट वाली फिल्म को एंटनी पेरुम्बावूर ने आशीर्वाद सिनेमाज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
दृश्यम फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों का कलेक्शन
मोहनलाल की दृश्यम 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट 5 करोड़ था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसमें मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, आशा शरथ, सिद्दीकी, कलाभवन शाजॉन, रोशन बशीर और नीरज माधव थे। दृश्यम 2 2021 में रिलीज हुई थी। इसे सिनेमाघरों के बजाए सीधे ओटीटी पर रिलीज किया गया था।
ये भी पढ़ें.. Drishyam 3 First Review: सस्पेंस-थ्रिलर और हर पल खतरा, जानें कैसी है मोहनलाल की फिल्म?
