Drishyam 3 OTT Update: क्या जॉर्जकुट्टी का सबसे बड़ा राज फिर खुलेगा? क्या इस बार बच पाएगा उसका परिवार? क्या नए रहस्य उड़ाएंगे होश? क्या जीतू जोसेफ फिर देंगे सस्पेंस का मास्टरस्ट्रोक? मोहनलाल की 'दृश्यम 3' कब से किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। थिएटर में धमाकेदार कमाई के बाद अब OTT पर शुरू होगी रहस्य और रोमांच की नई जंग!

इंडियन सिनेमा की सबसे पॉपुलर थ्रिलर फ्रेंचाइजीज में शामिल 'दृश्यम' का तीसरा भाग अब OTT दर्शकों के लिए तैयार है। मोहनलाल स्टारर 'दृश्यम 3' की डिजिटल रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। थिएटर में शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म अब यह OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने को तैयार है। फिल्म के साथ एक बार फिर दर्शक जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार की उस दुनिया में लौटेंगे, जहां रहस्य, भावनाएं और अप्रत्याशित मोड़ कहानी की सबसे बड़ी ताकत हैं। रिलीज डेट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्साह और चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब से किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं 'दृश्यम 3'

मोहनलाल स्टारर 'दृश्यम 3' की स्ट्रीमिंग अमेजन प्राइम वीडियो पर की जाएगी। OTT प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर फिल्म की कई तस्वीरें शेयर करते हुए 'दृश्यम 3' के डिजिटल प्रीमियर की रिलीज डेट का ऐलान किया है। पोस्ट में लिखा गया है,"जॉर्जकुट्टी और उसका परिवार आपका इंतजार कर रहा है। #Drishyam3OnPrime, 18 जून।" ऐलान के मुताबिक फिल्म 18 जून से Prime Video पर स्ट्रीम होगी। भारत के अलावा दुनिया भर के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में दर्शक इसे देख सकेंगे। खास बात यह है कि फिल्म थिएट्रिकल रिलीज के सिर्फ 28 दिन बाद ही OTT पर आ रही।

यह भी पढ़ें : Bigg Boss 20 कब से होगा शुरू? सलमान खान के शो लॉन्च की ग्रैंड तैयारी, जानिए पूरा प्लान

कई भाषाओं में उपलब्ध होगी मोहनलाल की 'दृश्यम 3'

फिल्म मूल रूप से मलयालम भाषा में रिलीज होगी। इसके साथ ही तेलुगु, तमिल और कन्नड़ डब्ड वर्जन भी दर्शकों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे साउथ इंडियन सिनेमा के साथ-साथ देशभर के दर्शकों तक फिल्म की पहुंच और मजबूत होगी। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म 21 मई 2026 को रिलीज हुई थी और 23 दिन में भारत में 108.23 करोड़ रुपए का नेट और वर्ल्डवाइड 237.25 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।

मोहनलाल ने जॉर्जकुट्टी को लेकर कही दिल की बात

फिल्म के ऐलान के साथ मोहनलाल ने अपने चर्चित किरदार जॉर्जकुट्टी को लेकर भावुक प्रतिक्रिया भी दी।उन्होंने कहा, "जॉर्जकुट्टी ऐसा किरदार है जो कई सालों से दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है और दर्शकों का यह प्यार मेरे लिए बेहद खास है। 'दृश्यम' से लोग इसलिए जुड़ते हैं क्योंकि यह सिर्फ एक रहस्य नहीं, बल्कि परिवार, प्यार और संघर्ष की गहराई से जुड़ी मानवीय कहानी है।" उन्होंने दर्शकों के लगातार समर्थन के लिए भी आभार जताया।

यह भी पढ़ें : 7 फ़िल्में, 7 वेब सीरीज, Netflix से JioHotstar तक आया एंटरटेनमेंट का तूफ़ान!

फिर लौटेगी जॉर्जकुट्टी के परिवार की कहानी

फिल्म का लेखन और निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया है। 'दृश्यम 3' में मोहनलाल, मीना और सिद्दीक एक बार फिर अहम भूमिकाओं में लौटे हैं। फिल्म की कहानी 'दृश्यम 2' की घटनाओं के बाद आगे बढ़ती है। ऐसा लगता है कि जॉर्जकुट्टी ने अपने परिवार के लिए वह जिंदगी हासिल कर ली है, जिसका उसने सपना देखा था। यहां तक कि उसकी जिंदगी की घटनाओं पर एक पॉपुलर फिल्म भी बन चुकी है। हालांकि, अतीत के कुछ राज अब भी उसका पीछा नहीं छोड़ते और यहीं से कहानी में नए सस्पेंस और रहस्य की शुरुआत होती है।